
Realme C35 जब से टेक मार्केट में आया है तब से ही मोबाइल यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचे हुए है। पिछले महीने इस स्मार्टफोन ने थाईलैंड में एंट्री ली थी जिसके बाद से ही भारतीय यूजर इस फोन के इंडिया लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं। 50MP Camera, 5,000mAh battery, 4GB RAM और Unisoc T616 चिपसेट से लैस यह रियलमी फोन आज आखिरकार भारत में भी लॉन्च हो गया है। इंडिया में इस फोन को 11,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है जो आने वाली 12 मार्च से देश में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
Realme C35 प्राइस व सेल
रियलमी सी35 स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के बेस वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। Realme C35 का बड़ा वेरिएंट 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा इसे 12,999 रुपये की कीमत पर बाजार में लॉन्च किया गया है। रियलमी सी35 आने वाली 12 मार्च को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट तथा शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा जहां इस फोन को Glowing Green और Glowing Black कलर में खरीदा जा सकेगा।
Realme C35 की स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी सी35 स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 2408 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल वाली यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। Realme C35 600निट्स ब्राइटनेस और 401पीपीआई सपोर्ट करता है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.7 प्रतिशत का है तथा इसका डायमेशन 164.4×75.6×8.1एमएम और वज़न 189ग्राम है। यह भी पढ़ें : 10 मार्च को इंडिया में लॉन्च होंगे दो नए रियलमी मोबाइल फोन Realme 9 5G और Realme 9 5G SE
Realme C35 को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो रियलमी यूआई 2.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर तथा 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Unisoc T616 चिपसेट दिया गया है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए यह रियलमी मोबाइल माली जी57 जीपीयू सपोर्ट करता है। रियलमी ने अपने इस स्मार्टफोन को LPDDR4X RAM और UFS 2.2 ROM तकनीक से लैस करके बाजार में उतारा है।

फोटोग्राफी के लिए Realme C35 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.8 अपर्चर वाला ब्लैक एंड व्हाईट वीजीए सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी सी35 में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : 50MP Camera और 5,000mAh Battery के साथ Samsung Galaxy A23 लॉन्च, फोन में मौजूद है 8GB RAM
Realme C35 एक डुअल सिम फोन है जो 3.5एमएम जैक के साथ ही अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह मोबाइल में फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस रियलमी फोन में 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है।












