
Xiaomi को लेकर ख़बर है कि कंपनी Civi सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन Civi 2 पर काम कर रहा है। शाओमी ने पिछले साल सितंबर 2021 में Xiaomi Civi स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। शाओमी का यह स्मार्टफ़ोन कॉम्पैक्ट मिडरेंजर है जो शानदार डिज़ाइन के साथ आता है। हालांकि शाओमी ने अपने Civi स्मार्टफोन को चीन से बाहर लॉन्च नहीं किया था। शाओमी के इस स्मार्टफ़ोन को 120Hz OLED डिस्प्ले, 55W फ़ास्ट चार्जिंग और 64 मेगापिक्सल के कैमरा के साथ पेश किया है।
पॉपुलर टिपस्टर Digital Chat Station ने शाओमी के अपकमिंग Civi 2 स्मार्टफोन को लेकर जानकारी शेयर की है। टिपस्टर के मुताबिक शाओमी का अपकमिंग Xiaomi Civi 2 स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 778G+ चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। प्रोसेसर के साथ शाओमी का यह स्मार्टफ़ोन Android 12 पर आधारित MIUI 13 पर रन करेगा।
इसके साथ ही टिपस्टर का कहना है कि शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के बारे में बताया जा रहा है कि इस फ़ोन के कैमरा, चार्जिंग और डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ साथ फ़ास्ट चार्जिंग स्पीड पिछले साल जैसे ही होगा। इसके साथ ही अगर शाओमी इस स्मार्टफ़ोन के डिज़ाइन में भी किसी तरह का बदलाव न करें तो यह भी चौंकाने वाला नहीं होगा।
Snapdragon 778G+ प्रोसेसर
क्वालकॉम के Snapdragon 778G+ चिपसेट की बात करें तो यह Snapdragon 778G चिपसेट के मुकाबले सीपीयू और जीपीयू परफॉर्मेंस में 20% ज्यादा बूस्ट करता है। अपकमिंग शाओमी Civi 2 परफॉर्मेंस के मामले में पिछले साल लॉन्च किए Civi स्मार्टफोन से बेहतर होगा। हमारा मानना है कि शाओमी अपकमिंग Civi 2 स्मार्टफोन की बैटरी में भी थोड़ा बहुत बदलाव कर सकता है।
Xiaomi Civi स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi Civi स्मार्टफोन में 6.5 इंच का कर्वड 1080p+ OLED डिस्प्ले दिया है जो HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है। शाओमी का यह स्मार्टफोन Snapdragon 778G के साथ लॉन्च किया गया था। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno 642L GPU और कनेक्टिविटी के लिए X53 5G मॉडेम दिया गया था। कैमरा की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है, जिसके साथ 8MP और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। शाओमी के इस फोन के फ्रंट में 32MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M53 5G स्मार्टफोन ने लॉन्च से पहले दिखाया Geekbench पर दम, जानें कैसी होगी परफॉर्मेंस
Xiaomi Civi स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही शाओमी का यह स्मार्टफोन 55W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। शाओमी का यह स्मार्टफोन स्टीरियो स्पीकर के साथ Dolby Atmos सपोर्ट दिया जाता है। इस पोन में USB-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन भारत में इस दिन हो सकता है लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां


















