Samsung Galaxy M53 5G स्मार्टफोन ने लॉन्च से पहले दिखाया Geekbench पर दम, जानें कैसी होगी परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy M53 5G स्मार्टफोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 726 स्कोर किया है। इसके साथ मल्टी कोर टेस्ट के दौरान सैमसंग के इस फोन ने 2168 पॉइन्ट का स्कोर किया है।

Join Us icon

Samsung इन दिनों Galaxy M Series का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। सैमसंग का Galaxy M सीरीज का यह नया 5G स्मार्टफ़ोन मार्केट में Samsung Galaxy M53 5G नाम से लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy M52 5G का सक्सेसर है। सैमसंग के इस स्मार्टफ़ोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह फ़ोन आने वाले कुछ हफ़्तों में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से ठीक पहले सैमसंग का यह स्मार्टफ़ोन Geekbench साइट पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग के ज़रिए सैमसंग के अपकमिंग Galaxy M53 5G स्मार्टफ़ोन की मुख्य स्पेसिफिकेशन्स जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम, प्रोसेसर, रैम और अन्य जानकारी सामने आ रही है।

Samsung Galaxy M53 5G स्मार्टफोन Geekbench पर हुआ लिस्ट

Samsung Galaxy M53 5G स्मार्टफोन गीकबेंच के डेटाबेस में मॉडल नंबर SM-M536B है। गीकबेंच की वेबसाइट से पता चलता है कि सैमसंग का यह स्मार्टफ़ोन Android 12 पर आधारित कंपनी के OneUI 4.0 स्किन पर रन करेगा। इसके साथ ही इस लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि सैमसंग का यह फोन मीडियाटेक के MT6877V/ZA प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। मीडियाटेक का यह प्रोसेसर MediaTek Dimensity 900 5G SoC होगा।

MediaTek Dimensity 900 5G प्रोसेसर

मीडियाटेक का Dimensity 900 प्रोसेसर में दो Cortex-A78 कोर हैं जिन्हें 2.4GHz पर क्लॉक किया गया है। इसके साथ ही प्रोसेसर में छह Cortex-A55 कोर दिए हैं, जिन्हें 2GHz पर क्लॉक किया गया है। यह चिपसेट 5G sub-6GHz मॉडेम के साथ आता है। यह मॉडले में कैरियर एग्रीगेशन और 120MHz बैंडविर्थ सपोर्ट करता है। मीडियाटेक का यह चिपसेट 6nm मैन्यूफेक्चरिंग पर आता है। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि सैमसंग का यह फोन 6GB की रैम के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही इस फोन में 8GB रैम के ऑप्शन में भी आ सकता है।

Samsung Galaxy M53 5G Smartphone Listed on Geekbench Specifications Revealed

Geekbench स्कोर

गीकबैंच के लिस्ट में Samsung Galaxy M53 5G स्मार्टफोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 726 स्कोर किया है। इसके साथ मल्टी कोर टेस्ट के दौरान सैमसंग के इस फोन ने 2168 पॉइन्ट का स्कोर किया है।

Samsung Galaxy M53 5G कीमत

Samsung Galaxy M52 5G स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट अमेजन से फिलहाल 24,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। हमारा मानना है कि सैमसंग का अपकमिंग Galaxy M53 5G स्मार्टफोन 30,000 रुपये तक की क़ीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi का भारत में जोरदार धमाका, Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Samsung Galaxy M52 5G स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग Galaxy M52 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने क्वालकॉम के Snapdragon 778G प्रोसेसर से पेश किया जाएगा। सैमसंग के इस फोन में 6.7-इंच का Super AMOLED स्क्रीन दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। Samsung Galaxy M53 5G स्मार्टफोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा और 5,000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन भारत में इस दिन हो सकता है लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है सैमसंग का लेटेस्ट Galaxy S22+ स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here