
iQOO भारत में जल्द ही नया मिड रेंज स्मार्टफोन iQOO Z6 5G को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। वीवो के सब ब्रांड iQOO का अपकमिंग स्मार्टफोन iQOO Z6 5G का लैंडिंग पेज Amazon India और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव कर दिया है। अपकमिंग iQOO Z6 5G स्मार्टफोन का रियर डिज़ाइन भी सामने आता है। टिपस्टर मुकुल शर्मा अपकमिंग iQOO स्मार्टफ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं। यहां हम आपको आपको iQOO के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन iQOO Z6 5G के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।
iQOO Z6 5G का डिजाइन
iQOO Z6 5G स्मार्टफोन के टीजर इमेज से पता चलता है कि इस फोन के रियर पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Amazon India के लैंडिंग पेज से डिजाइन भले ही सामने आता है लेकिन इस लैंडिंग पेज में किसी तरह की स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आती है। अपकमिंग iQOO Z6 5G स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है यह फोन इस महीने लॉन्च किया जा सकता है।
iQOO Z6 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
[Exclusive] I can confirm that iQOO will soon launch the #iQOOZ6 in India
Fastest 5G smartphone in 15K segment*
Highest AnTuTu Score 4,10,563
SD 695 5G SoC
120Hz FHD+
8GB+4GB Extended RAM 2.0
5-Layer Liquid Cooling
Here’s an exclusive first look at the device
Feel free 2 retweet pic.twitter.com/cbQvxI2pdB— Mukul Sharma (@stufflistings) March 10, 2022
टिपस्टर मुकुल शर्मा ने दावा किया है कि iQOO Z6 5G सबसे फास्ट 5G स्मार्टफोन होगा, जो भारत में 15,000 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। iQOO का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 695 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। यह स्मार्टफोन Full HD+ रेजलूशन और 120Hz रिफ़्रेश रेट डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है।
iQOO Z6 5G स्मार्टफोन 8GB के रैम के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में Extended RAM 2.0 फीचर भी दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में हीट डिस्सिपेशन के लिए 5 लेयर लिक्विड कूलिंड सिस्टम दिया जाएगा। पिछले महीने टिपस्टर पारस गुगलानी ने दावा किया था कि BIS और IMEI डेटाबेस में iQOO Z6 5G स्मार्टफ़ोन मॉडल नंबर I2127 के साथ स्पॉट किया गया था।
iQOO के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन में 6.58-इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन भारत में दो वेरिएंट 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। आईकू का यह स्मार्टफोन ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M53 5G स्मार्टफोन ने लॉन्च से पहले दिखाया Geekbench पर दम, जानें कैसी होगी परफॉर्मेंस
वीनो ने भारत में पिछले महीने Vivo T1 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। कुछ ऐसी ही स्पेसिफिकेशन्स के साथ आईकू ने चीन में iQOO U5 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। हालांकि फोन के फ्रंट कैमरा सेंसर अलग अलग हैं। वीवो T1 स्मार्टफोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है वहीं U5 स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Realme 9 SE 5G स्मार्टफ़ोन Snapdragon 778G चिपसेट, 48MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें क़ीमत और खूबियां










