
Xiaomi ने Redmi 10 सीरीज का लेटेस्ट Redmi 10C स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। Redmi 10C स्मार्टफोन को वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही इस फोन का बैक पैनल प्लास्टिक का है, जिसमें टेक्चर डिजाइन दिया गया है। इस फोन के बैक पैनल में डुअल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। रेडमी का यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए Redmi 9C को रिप्लेस करेगा। यहां हम आपको Redmi 10C स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स और क़ीमत के बारे में बता रहे हैं।
Xiaomi Redmi 10C स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स
Redmi 10C स्मार्टफोन में 6.71-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। Xiaomi ने फिलहाल इस स्मार्टफोन की डिटेल स्पेसिफिकेशन्स शेयर नहीं की है। अभी यह साफ नहीं है कि Redmi 10C फोन में HD+ या FHD+ डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा। Redmi 10C स्मार्टफ़ोन में Android 11 OS पर आधारित MIUI 13 पर रन करता है।
Redmi 10C स्मार्टफोन को Snapdragon 680 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 4GB तक का LPDDR4x रैम और 64GB और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही रेडमी का यह फोन microSD कार्ड स्लॉट के साथ पेश किया गया है। Redmi 10C स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 10W चार्जिंग के साथ पेश किया गया है।

Redmi 10C स्मार्टफ़ोन में LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है। इस फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन की दूसरी डिटेल फिलहाल सामने नहीं आई हैं।
Xiaomi Redmi 10C क़ीमत और उपलब्धता
Redmi 10C स्मार्टफोन को नाइजिरिया में तीन कलर – ब्लैक, ब्लू और ग्रीन में पेश किया गया है। रेडमी का यह बजट स्मार्टफोन 4GB RAM + 64GB स्टोरेज के साथ 78,000 NGN (करीब 188 डॉलर) और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल को 87,000 NGN (209 डॉलर) में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : बिल्डिंग से गिरने पर भी टूटेगा नहीं, 10000mAh Battery पर लॉन्च हुआ Ulefone Power Armor 14 Pro
अटकले लगाई जा रही हैं Redmi 10C स्मार्टफोन को भारत में Redmi 10 के नाम से पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही खबर यह भी है कि भारत में यह फोन POCO C4 के नाम से भी पेश किया जा सकता है। Redmi 10 और POCO C4 स्मार्टफोन को भारत में मार्च या अप्रैल में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : भारत में लॉन्च होने वाला Redmi 10 स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स ग्लोबल Redmi 10C जैसी होंगी, जानें क्या है खासियत



















