
Lenovo के स्वामित्व वाला Motorola इन दिनों अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को लॉन्च की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने कुछ हफ्ते पहले ही अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें Moto E32, Edge 30, Moto G52 शामिल है। Moto E32 स्मार्टफोन को हाल ही में कई सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया जा चुका है। मोटोरोला के साथ-साथ एक लेनोवो का भी स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। अपकमिंग Motorola Edge 30, Moto G52, Lenovo K15 और Moto E32 स्मार्टफोन को TDRA, FCC, Wi-Alliance, और EUT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।
Motorola Edge 30, Moto G52, Moto E32 और Lenovo K15

Motorola Edge 30 स्मार्टफोन को मॉडल नंबर XT2203-1, Moto G52 स्मार्टफोन को मॉडल नंबर XT2221-1, Moto E32 स्मार्टफोन को मॉडल नंबर XT2227-3 और Lenovo K15 स्मार्टफोन को मॉडल नंबर XT2227-4 के साथ TDRA डेटाबेस में लिस्ट किया गया है।
Motorola Edge 30 स्मार्टफोन कंपनी के पिछले साल लॉन्च किए Motorola Edge 20 का सक्सेसर है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Moto E32 के साथ पहले भी स्पॉट किया जा चुका है। इसके साथ ही Moto G52 स्मार्टफोन पिछले साल के Moto G51 का सक्सेसर है। इसके साथ ही रिपोर्ट्स की माने तो अपकमिंग Lenovo K15 स्मार्टफ़ोन चीन में लॉन्च हुआ Moto E32 का रिब्रांड वर्जन है।
Motorola Edge 30 (XT2203-1) और Moto G52 (XT2221-1) स्मार्टफोन को Wi-Fi Alliance के डेटाबेस में स्पॉट किया गया है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन डुअल बैंड वाईफाई सपोर्ट और Android 12 के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। इसके साथ ही Motorola Edge 30, Moto G52 और Moto E32 स्मार्टफोन को EEC में भी स्पॉट किया गया है। Moto E32 स्मार्टफोन Android 11 के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Vivo ने दिया होली का तोहफा, Vivo Y73, Vivo V21e और Vivo V21 स्मार्टफोन 2000 रुपये तक हुए सस्ते
Moto G52 स्मार्टफोन को FCC सर्टिफिकेशन और EUT के डेटाबेस पर भी स्पॉट किया जा चुका है। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 4G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जाएगा। Moto G52 स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह 4G और 5G दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A33 5G के लॉन्च से ठीक पहले लीक हुए डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स, जानें क्या होंगी खूबियां





















