Motorola Edge 30 Pro स्मार्टफ़ोन धांसू स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें क़ीमत और खूबियां

Motorola Edge 30 Pro स्मार्टफ़ोन को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।

Join Us icon

मोटोरोला ने भारत में Motorola Edge 30 Pro स्मार्टफ़ोन को लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए Motorola Edge 20 Pro का सक्सेसर स्मार्टफ़ोन है। Edge 30 Pro स्मार्टफ़ोन को कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। मोटोरोला के स्मार्टफोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। मोटोरोला के इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP और फ्रंट कैमरा 60MP का है। यहां हम आपको मोटोरोला Edge 30 Pro स्मार्टफ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Motorola Edge 30 Pro स्पेसिफिकेशन्स

Motorola Edge 30 Pro स्मार्टफोन में 6.7-इंच का फुल HD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है। मोरोटोरोला के इस स्मार्टफोन का रिफ्रेश रेट 144Hz है। मोटोरोला के इस फोन का डिस्प्ले HDR+ सपोर्ट करता है। Motorola Edge 30 Pro स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। मोटोरोला का यह फोन 12GB तक LPDDR5 RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Motorola Edge 30 Pro स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मोटोरोला के 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। प्राइमरी कैमरा सेंसर 1/1.5 इंच Optical Format, अपर्चर f/1.8, क्वार्ड पिक्सल टेक्नोलॉजी और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।

Motorola Edge 30 Pro smartphone launched with 50MP Camera 5000mah battery check price and specifications

प्राइमरी कैमरा के साथ फ़ोन में 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में तीसरा कैमरा सेंसर 2MP डेप्थ कैमरा है। मोटोरोला के इस फ़ोन में सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए 60MP का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है।

Motorola Edge 30 Pro स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। मोटोरोला के इस फोन में 68W Type-C फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। मोटोरोला का यह फोन लेटेस्ट Android 12 पर आधारित My UX स्किन पर रन करता है। 5G कनेक्टिविटी वाले इस स्मार्टफोन में Wi-Fi 802.11a/b/g/n/ac/ax, Bluetooth 5.2, NFC का सपोर्ट दिया गया है। मोटोरोला का यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ पेश किया गया है।

Motorola Edge 30 Pro smartphone launched with 50MP Camera 5000mah battery check price and specifications

Motorola Edge 30 Pro की कीमत

Motorola Edge 30 Pro स्मार्टफोन स्मार्टफोन को भारत में सिंगल वेरिएंट – 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन को भारत में 49,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। हालांकि SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को मोटोरोला के इस स्मार्टफोन पर 5000 रुपये का इंस्टेंड डिस्काउंट मिल रहा है। यह भी पढ़ें : Poco F4 GT स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और Sony के 64MP कैमरा के साथ देगा दस्तक, लॉन्चिंग से पहले जानें सभी खूबियां

Motorola Edge 30 Pro स्मार्टफोन के साथ मिल रहे अन्य लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो जियो यूजर्स को 10,000 रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन की भारत में बिक्री 4 मार्च से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन कॉस्मिक ब्लू और स्टारडस्ट व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Oppo Find X5 और Oppo Find X5 Pro स्मार्टफोन प्रीमिमय डिज़ाइन और दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुए लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां और कीमत

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here