Xiaomi Redmi K50 स्मार्टफोन 50MP कैमरा और Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Redmi K50 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 48-मेगापिक्सल का 1/2-इंच Sony IMX582 प्राइमरी सेंसर है जो OIS सपोर्ट के साथ आता है।

Join Us icon

Xiaomi ने होम मार्केट चीन में Redmi K50 सीरीज के दो और स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने चीन में Redmi K50 और Redmi K50 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इससे पहले कंपनी ने रेडमी की लेटेस्ट फ्लैगशिप K50 सीरीज का गेमिंग स्मार्टफोन Redmi K50 Gaming को लॉन्च कर चुकी है। Redmi K50, K50 Pro और K50 गेमिंग स्मार्टफोन को लेकर अटकलें है कि भारत में ये स्मार्टफोन Xiaomi और Poco ब्रांडिंग के साथ पेश किए जा सकते हैं। यहां हम आपको रेडमी के लेटेस्ट Redmi K50 स्मार्टफ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स और क़ीमत के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Xiaomi Redmi K50 स्पेसिफिकेशन्स

redmi-k50-specification

Xiaomi Redmi K50 स्मार्टफोन में 6.67-इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस स्क्रीन HDR10+ सर्टिफिकेशन और Dolby Vision सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। रेडमी का यह स्मार्टफोन Corning Gorilla Glass Victus और DC Dimming सपोर्ट के साथ मार्केट में उतारा गया है। इसके साथ ही रेडमी का यह स्मार्टफोन Android 12-पर आधारित MIUI 13 पर रन करता है। Redmi K50 स्मार्टफ़ोन को MediaTek के Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।

Redmi K50 कैमरा

Redmi K50 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 48-मेगापिक्सल का 1/2-इंच Sony IMX582 प्राइमरी सेंसर है जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही प्राइमरी कैमरा के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए 20 मेगापिक्सल का Sony IMX596 सेंसर दिया गया है।

redmi-k50-price

Redmi K50 स्मार्टफोन में 256GB तक की स्टोरेज मिलती है। फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए microSD कार्ड स्लॉट नहीं दिया गया है। Redmi K50 स्मार्टफ़ोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन को 67W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। यह फोन मात्र 30 मिनट में 80 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। यह भी पढ़ें : OPPO A16e स्मार्टफोन 13MP कैमरा और Helio P22 चिपसेट के साथ हुआ लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां

Redmi K50 की कीमत

redmi-k50-specs

Redmi K50 स्मार्टफ़ोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफ़ोन का पहला वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 2399 CNY (करीब 28,644 रुपये) की क़ीमत में पेश किया गया है। दूसरा वेरिएं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ 2599 CNY (करीब 31,031 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इस फोन का टॉप एंड वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ 2799 CNY (करीब 33,419 रुपये) की क़ीमत में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : भारत में लॉन्च हुई हाइड्रोजन से चलने वाली कार Toyota Mirai, एग्जॉस्ट पाइप से निकलता है पानी

लेटेस्ट वीडियो : Oppo Find X5 Pro गेमिंग टेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here