OPPO A16e स्मार्टफोन 13MP कैमरा और Helio P22 चिपसेट के साथ हुआ लॉन्च, जानें क्या हैं खूबियां

OPPO A16e स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Join Us icon

Oppo ने भारत में अपना एंट्री लेवल स्मार्टफ़ोन Oppo A16e स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर दिया है। इससे पहले ओप्पो ने भारत में मिड रेंज के OPPO A76 और OPPO A96 स्मार्टफ़ोन को लॉन्च किए थे। अब कंपनी ने अपना नया बजट स्मार्टफ़ोन OPPO A16e को मार्केट में पेश कर दिया है। यहां हम आपको OPPO A16e स्मार्टफ़ोन की क़ीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

OPPO A16e स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

OPPO A16e स्मार्टफोन में 6.52-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए टीयरड्रॉप नॉच दिया गया है। ओप्पो के बजट स्मार्टफोन का डिस्प्ले HD+ रेजलूशन 720 x 1600 पिक्सल वाला है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz और पिक्सल डेनसिटी 269ppi पिक्सल है। इसके साथ ही फोन में गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। ओप्पो का दावा है कि लेटेस्ट Oppo A16e स्मार्टफ़ोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 89.27 प्रतिशत है।

13MP camera and Helio P22 chipset smartphone OPPO A16e launched

OPPO A16e स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ओप्पो के इस फोन के बैक में स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ LED फ्लैश दिया गया है। ओप्पो का यह फोन Android 11 OS पर आधारित ColorOS 11.1 पर रन करता है।

OPPO A16e स्मार्टफोन को MediaTek Helio P22 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इस फोन को 3GB और 4 GB की LPDDR4x RAM के साथ 32 GB और 64 GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। ओप्पो के इस फोन में 4,230mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही फ़ोन में चार्जिंग के लिए microUSB पोर्ट दिया गया है।

Oppo A16e स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस फोन में फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में कई फीचर्स उपलब्ध हैं। इस फोन में डुअल 4G वोल्टी और WiFi 802.11b/g/n, Bluetooth 5, GPS, microSD कार्ड स्लॉट दिया गया है। फोन में 3.5mm का ऑडियो जैक दिया गया था। यह भी पढ़ें : भारत में लॉन्च हुई हाइड्रोजन से चलने वाली कार Toyota Mirai, एग्जॉस्ट पाइप से निकलता है पानी

OPPO A16e की कीमत

OPPO A16e स्मार्टफोन को तीन कलर – मिडनाइट ब्लैक, ब्लू और व्हाइट ऑप्शन में पेश किया गया है। OPPO ने फिलहाल इस स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता का ऐलान नहीं किया है। Oppo A16e स्मार्टफोन को 3GB RAM + 32GB स्टोरेज और 4GB + 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। लीक रिपोर्ट्स की माने तो इनकी कीमत क्रमश: 9,990 रुपये और 11,990 रुपये हो सकती है। यह भी पढ़ें : Motorola के अपकमिंग Moto G 5G 2022 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन हुए लीक, जानें खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : Oppo Find X5 Pro गेमिंग टेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here