
Realme ने कुछ समय पहले ही इंडिया में अपनी ‘नारज़ो सीरीज़’ के तहत Realme Narzo 50 स्मार्टफोन लॉन्च किया था जिसने 12,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर मार्केट में एंट्री ली थी। कंपनी ग्लोबल मंच पर इस सीरीज़ के तहत Realme Narzo 50, Realme Narzo 50i और Realme Narzo 50A स्मार्टफोन भी पेश कर चुकी है। वहीं आज नारज़ो सीरीज़ का विस्तार करते हुए रियलमी ने एक और नया मोबाइल फोन Realme Narzo 50A Prime भी टेक मंच पर लॉन्च कर दिया है। यह नया नारजो 50ए प्राइम स्मार्टफोन कंपनी की ओर से इंडोनेशिया में उतारा गया है जिसने Unisoc T612 चिपसेट के साथ लो बजट सेग्मेंट में एंट्री ली है।
Realme Narzo 50A Prime
रियलमी का यह नया मोबाइल फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 600निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.7 प्रतिशत का है। डिसप्ले के तीन किनारे जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है।

Realme Narzo 50A Prime को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो रियलमी यूआई आर एडिशन के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ Unisoc T612 चिपसेट दिया गया है। इंडोनेशिया में यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 64 जीबी तथा 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाईड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रियलमी मोबाइल 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Realme Narzo 50A Prime एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां इस फोन में साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह रियलमी मोबाइल 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है। यह भी पढ़ें : 150W Fast Charging की पावर के साथ Realme GT Neo 3 हुआ लॉन्च, भयंकर ताकत से लैस है यह रियलमी फोन
Realme Narzo 50A Prime प्राइस
रियलमी नारज़ो 50ए प्राइम को कंपनी की ओर से दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका प्राइस IDR 1,999,000 यानी भारतीय करंसी अनुसार 10,500 रुपये के करीब है। इसी तरह Realme Narzo 50A Prime के बड़े वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसका दाम IDR 2,199,000 यानी 11,500 रुपये के करीब है। यह फोन Flash Black और Flash Blue कलर में लॉन्च किया गया है।









