
Realme ने कुछ समय पहले ही इंडिया में अपना लो बजट डिवाईस Realme C35 लॉन्च किया है। यह मोबाइल फोन 11,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर भारतीय बाजार में आया है जो 50MP Camera, 5,000mAh battery, 4GB RAM और Unisoc T616 चिपसेट सपोर्ट करता है। वहीं अब खबर आ रही है कि रियलमी कंपनी इस फोन का भी एक सस्ता संस्करण लाने की तैयारी कर रही है जिसे बेहद जल्द Realme C31 नाम के साथ मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। बाजार में आने से पहले ही रियलमी सी31 की फुल स्पेसिफिकेशन्स व डिटेल्स सामने आ गई है।
Realme C31 की स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी सी31 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो प्राप्त जानकारी अनुसार यह मोबाइल फोन 720 × 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन की स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी होगी जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। Realme C31 स्मार्टफोन की डिसप्ले 269पीपीआई, 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो, 480निट्स ब्राइटनेस से लैस होगी तथा इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88.7 प्रतिशत का होगा। रियलमी सी31 का डायमेंशन 164.74 x 76.19 x 8.43एमएम और वजन 197ग्राम बताया गया है।

Realme C31 स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च होगा तथा रियलमी यूआई आर एडिशन के साथ मिलकर काम करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जाएगा जिसके साथ यह फोन 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स वाले UNISOC T612 चिपसेट पर रन करेगा। गौरतलब है कि अभी तक कोई भी मोबाइल फोन इस चिपसेट पर लॉन्च नहीं हुआ है। ऐसे में रियलमी सी31 इस UNISOC चिपसेट से लैस दुनिया का पहला स्मार्टफोन बन सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एआरएम माली-जी57 जीपीयू दिए जाने की बात सामने आई है।
फोटोग्राफी के लिए रियलमी सी31 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.8 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का ही ब्लैक एंड व्हाईट लेंस मौजूद रहेगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Realme C31 स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।

Realme C31 डुअल सिम फोन होगा जो 4जी एलटीई सपोर्ट करेगा। इस फोन में 3.5एमएम जैक, Wi-Fi 4.0 और Bluetooth 5.0 के साथ ही अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद रहेंगे। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया जाएगा वहीं साथ ही यह मोबाइल फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करेगा। इसी तरह पावर बैकअप के लिए रियलमी सी31 स्मार्टफोन में 10वॉट फास्ट चार्जिग वाली 5,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात रिपोर्ट में सामने आई है।
Realme C31 प्राइस
रिपोर्ट की मानें तो रियलमी सी31 स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। फोन के बेस वेरिएंट में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी जिसका प्राइस 129 यूरो यानी तकरीबन 10,800 रुपये हो सकता है। इसी तरह दूसरा Realme C31 वेरिएंट 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करेगा जिसका प्राइस 149 यूरो यानी भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 12,400 रुपये हो सकता है। रियलमी सी31 मोबाइल फोन मार्केट में Green और Silver कलर में एंट्री ले सकता है।




















