Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन का इंडिया लॉन्च प्लान हुआ लीक, इस दिन होगा लॉन्च

Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी और 65W फास्ट चार्ज के साथ पेश किया जाएगा।

Join Us icon

Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। रियलमी का यह लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन चीन और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। रियलमी का यह स्मार्टफोन जल्द ही भारत में भी एंट्री करने जा रहा है। Realme इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल ने रियलमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म की है। हालाँकि कंपनी ने बाद में इस ट्वीट को तुरंत डिलीट कर दिया था।

Realme GT 2 Pro इंडिया लॉन्च डेट

Realme ने अपने ट्वीटर हैंडल से Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को कंफर्म करते हुए एक ट्वीट किया, जिसे कुछ देर बाद ही डिलीट कर दिया गया है। इस ट्वीट में बताया गया था कि रियलमी का यह फोन 7 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि रियलमी ने यह ट्वीट लॉन्च इवेंट में बदलाव के चलते डिलीट किया है या फिर कोई और कारण है।

Realme GT 2 Pro

Realme GT 2 Pro स्पेसिफिकेशंस और फ़ीचर्स

Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन में 6.7-इंच का 2K AMOLED LTPO डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। रियलमी के इस फोन को फ्लैट डिस्प्ले और थिन बैजल के साथ पेश किया गया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ 12GB तक की रैम सपोर्ट करेगा।

रियलमी के इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। यह फोन 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 सेंसर है। इसके साथ फोन में 150 डिग्री व्यू वाला अल्ट्रावाइड 50MP कैमरा और 2MP माइक्रोस्कोप कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियलमी का यह फोन Android 12 पर आधारित Realme UI 3.0 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Infinix Hot 11 2022 स्मार्टफोन भारत में दस हजार रुपये से कम कीमत में होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां

रियलमी का यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन – पेपर व्हाइट, पेपर ग्रीन और स्टील ब्लैक डिजाइन में पेश किया गया है। डिजाइन की बात करें तो रियलमी के ये फोन पेपर की तरह के मैटेरियल से बने हैं, जो दुनिया के पहले इको फ्रेंडली बायोपॉलिमर से बने हुए हैं। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M53 5G स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा दमदार Dimensity 900 प्रोसेसर और शानदार 108MP कैमरा

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Asus 8z स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here