Infinix Hot 11 2022 स्मार्टफोन भारत में दस हजार रुपये से कम कीमत में होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां

Infinix Hot 11 2022 स्मार्टफोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा के साथ 5,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।

Join Us icon

Infinix इन दिनों अपने पिछले साल लॉन्च किए Infinix Hot 11 स्मार्टफोन के सक्सेसर पर काम कर रहा है। इनफिनिक्स यह अपकमिंग स्मार्टफोन Infinix Hot 11 2022 के नाम से पेश किया जाएगा। इनफिनिक्स के अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स कंपनी के सीईओ ने ट्वीटर पर शेयर की है। यहां हम आपको इनफिनिक्स के अपकमिंग स्मार्टफोन Infinix Hot 11 2022 के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।

Infinix Hot 11 2022 जल्द होगा लॉन्च

Infinix Hot 11 2022 smartphone will be launched in India for less than ten thousand rupees

Infinix Hot 11 2022 कंपनी का बजट स्मार्टफोन को जो भारत में जल्द लॉन्च होना है। कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में बताते हुए अनीष कपूर ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बैक पैनल पर होलोग्राफिक डिजाइन देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही इनफिनिक्स का स्मार्टफोन फ्लैट साइड फ्रेम और साइड माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ पेश किया जा सकता है।

कीमत की बात करें तो कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह फोन 10 हजार रुपये से कम की कीमत में पेश किया जा सकता है। इनफिनिक्स का अपकमिंग Hot 11 2022 स्मार्टफोन पंच होल सेल्फी कैमरा के साथ तीन कलर ऑप्शन – अरौरा ग्रीन, पोलर ब्लैक और सनसेट गोल्ट कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन डुअल कैमरा सेटअप और AI मोड और फ्लैश लाइट के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। इस फोन में 3.5mm जैक और Type-C पोर्ट दिया जाएगा।

Infinix Hot 11 2022 स्पेसिफिकेशन्स

Infinix Hot 11 2022 smartphone will be launched in India for less than ten thousand rupees

लीक रिपोर्ट्स की माने तो अपकमिंग Infinix Hot 11 2022 स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.8-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया जाएगा। इस फोन में ओक्टा कोर UniSoC T700 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसमें ग्राफिक्स के लिए Mali G52 GPU दिया जाएगा। इस फोन में 4GB का रैम और 128GB तक का स्टोरेज दिया जाएगा। इस फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। Infinix Hot 11 2022 स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।

लेटेस्ट वीडियो : Oppo Find X5 Pro गेमिंग टेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here