
Poco ने हाल ही में अपनी M-सीरीज का स्मार्टफोन लॉन्च किया है। पोको ने भारत में Poco M4 Pro 5G और Poco M4 Pro 4G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। पोको के ये स्मार्टफोन MediaTek प्रोसेसर और AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। अब कंपनी एक और 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। खबरों की माने तो कंपनी जल्द ही Poco M4 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है।
Poco ने फिलहाल अपने अपकमिंग बजट स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स ऑफिशियली शेयर नहीं की है। पोको के अपकमिंग स्मार्टफोन की मुख्य स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गई हैं। नई लीक रिपोर्ट में Poco M4 5G स्मार्टफोन की कंप्लीट स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गई हैं। यहां हम आपको Poco M4 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और दूसरे डिटेल्स के बार में बता रहे हैं।
Poco M4 5G स्पेसिफिकेशन्स
Poco M4 5G स्मार्टफोन के बार में बताया जा रहा है कि इसे भारत में 12,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन किस दिन लॉन्च होगा इसे लेकर फिलहाल कुछ भी जानकारी नहीं है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले टिपस्टर योगेश बरार ने फोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक कर दिए हैं। टिपस्टर की माने तो पोको का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 700 SoC के साथ पेश किया जा सकता है।
पोको का यह स्मार्टफोन 6.58-इंच IPS LCD डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इसका रेजलूशन Full HD+ होगा। इसके साथ ही फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। पोको के इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP मेगापिक्सल का है। फोन में 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। पोको के इस स्मार्टफोन में अल्ट्रावाइड कैमरा लेंस नहीं दिया जाएगा।
पोको के इस फ़ोन में सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। पोको का यह फ़ोन 4GB/ 6GB रैम के साथ 64GB/ 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग दिया जाएगा। पोको का यह फोन Android 12 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : 108MP कैमरा, Snapdragon 778G प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A73 5G, Xiaomi और Realme की होगी छुट्टी
लीक स्पेसिफिकेशन्स पर गौर करें तो पता चलता है कि पोको का यह स्मार्टफोन Redmi Note 11E का रिब्रांड वर्जन है। शाओमी का यह स्मार्टफोन इस साल की शुरुआत में जापान में लॉन्च होगा। पोको का यह स्मार्टफोन वाटरड्रॉप नॉच और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। पोको का यह बजट स्मार्टफोन 3.5mm हेडफोन जैक और प्लास्टिक बिल्ड के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, Snapdragon 680 प्रोसेसर और तीन कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च हुआ iQoo U5x स्मार्टफोन, कीमत है बेहद कम





















