
Apple एक ऐसा ब्रांड है जिसके पुराने मॉडल्स भी लोग खरीदना पसंद करते हैं। इस वक्त iPhone 13 एप्पल की लेटेस्ट सीरीज़ है लेकिन फिर भी अगर iPhone 12 या फिर iPhone 11 भी कम कीमत पर मिलता है तो बहुत से मोबाइल यूजर इन्हें बड़े चाव से खरीदना चाहेंगे। ऐसे ही मोबाइल यूजर्स के लिए एप्पल शानदार ऑफर लेकर आई है जिसमें 65,900 रुपये की कीमत वाला iPhone 12 मोबाइल 27,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद सिर्फ 38,990 रुपये प्राइस पर खरीदा जा सकता है।
iPhone 12 पर यह शानदार ऑफर कहीं ओर नहीं बल्कि कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट iStore पर ही मिल रहा है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि अन्य शॉपिंग साइट्स पर जहां आईफोन 12 मोबाइल 65,900 रुपये की कीमत पर बेचा जा रहा है वहीं कंपनी की ऑफिशियल आईस्टोर वेबसाइट पर यह फोन किसी ऑफर, डिस्काउंट या स्कीम के बिना ही 61,900 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। यानी एप्पल कंपनी पहले ही iPhone 12 को 5,000 रुपये कम प्राइस पर बेच रही है।

सस्ता iPhone कहां से खरीदें
Apple iPhone 12 पर मिल रहे इस शानदार ऑफर की जानकारी हमें जीन्यूज वेबसाइट के जरिये प्राप्त हुई है। गौरतलब है कि 27,000 रुपये की यह भारी छूट किसी एक नहीं बल्कि दो-तीन स्कीम को मिलाकर प्राप्त हो रही है जिसमें फ्लेट डिस्काउंट, बैंक कार्ड ऑफर और एक्सचेंज ऑफर शामिल हैं। अगर आपको यह नया एप्पल आईफोन लेने के लिए अपने पुराने मोबाइल फोन को बेचने से कोई परहेज़ नहीं है तो आईफोन 12 पर मिल रहा यह ऑफर आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। ऑफर की पूरी डिटेल आगे दी गई है। यह भी पढ़ें : यूजर्स की मांग के बाद Jio, Airtel और Vi लेकर आई 1 महीने की वैलिडिटी वाले नए रिचार्ज प्लान! देखें कौन दे रहा क्या फायदा
65,900 रुपये की कीमत वाले एप्पल आईफोन 12 को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर सबसे पहले 5,000 रुपये डिस्काउंट के साथ दिया जा रहा है जिसके बाद मोबाइल की कीमत 61,900 रुपये पड़ रही है। इसके साथ ही यदि यह शॉपिंग आप एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिये करते हैं तो 4,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी मिलेगी। इस छूट के साथ Apple iPhone 12 का रेट 56,900 रुपये हो जाएगा। यहां तक आप आईफोन 12 पर 9,000 रुपये का डिस्काउंट पा चुके हैं।

इससे आगे एप्पल अपने फैंस को एक्सचेंज ऑफर भी प्रदान कर रही है जिसमें यूजर सीधे 18,000 रुपये का बड़ा भारी डिस्काउंट पा सकते हैं। सोर्स रिपोर्ट के अनुसार अगर Apple iPhone XR 64GB एक्सचेंज में दिया जाएगा जो पूरे अठारह हजार की छूट मिलेगी जिसके बाद नए iPhone 12 का रेट सीधे 38,990 रुपये हो जाएगा। हां, यहां अन्य फोंस के हिसाब से एक्सचेंज वेल्यू में भी बदलाव देखने को मिलेगा। अन्य मोबाइल फोंस पर भी लोगों को बड़ी छूट प्राप्त हो रही है।












