Samsung ने दिया शॉक! Apple की तरह बिना चार्जर के ही लॉन्च कर दिया अपना नया मोबाइल फोन, यूजर परेशान

Join Us icon

Samsung ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया लो बजट डिवाईस Samsung Galaxy A13 4G लॉन्च किया है। यह मोबाइल फोन 14,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध है जो 6GB RAM, Exynos 850 चिपसेट 50MP Quad Rear Camera और 5,000mAh Battery से लैस है। भारत के बाद अब इस स्मार्टफोन ने अमेरिकी मार्केट का रूख किया है। सैमसंग ने गैलेक्सी ए13 4जी फोन को यूएस मार्केट में लॉन्च कर दिया है लेकिन अमेरिका में बेचे जाने वाले वाले Galaxy A13 4G में कंपनी ने फोन बॉक्स में charging adapter नहीं दिया है।

भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A13 4G फोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है। इस फोन के साथ कंपनी 15वॉट चार्जर भी बॉक्स में ही दे रही है। लेकिन अमेरिका में सैमसंग ने अलग पॉलिसी अपनाते हुए गैलेक्सी ए13 4जी फोन के बॉक्स में चार्जर न दिए जाने का फैसला किया है। यानी फोन बॉक्स में यूजर्स को सिर्फ चार्जिंग यूएसबी केबल ही मिलेगी, चार्जर एडेप्टर नहीं। गौरतलब है कि Apple कंपनी भी अपने iPhone के साथ रिटेल बॉक्स में चार्जर नहीं देती है और भारत में जल्द लॉन्च होने वाले Realme Narzo 50A Prime स्मार्टफोन के बॉक्स में भी फोन चार्जर शामिल नहीं किए जाने की घोषणा रियलमी इंडिया हाल ही में कर चुकी है। बहरहाल अमेरिकन शायद बिना चार्जर वाला फोन एक्सेप्ट कर लें, लेकिन इंडियन्स को बिना मोबाइल बॉक्स में चार्जर न दिया जाना आसानी से हज़म नहीं होने वाला है।

Samsung launched smartphone without charging adapter in the box Galaxy A13 4G price specs sale

Samsung Galaxy A13 स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी ए13 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 x 2408 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन टीएफटी एलसीडी पैनल पर बनी है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह सैमसंग फोन एंडरॉयड 12 आधारित वनयूआई 4.1 पर लॉन्च हुआ है तथा 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग एक्सनॉस 850 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Infinix Hot 11 2022 स्मार्टफोन भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च होगा, Flipkart लिस्टिंग से लीक हुईं स्पेसिफिकेशन्स

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A13 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। फोन के बैक पैनल एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung launched smartphone without charging adapter in the box Galaxy A13 4G price specs sale

Samsung Galaxy A13 4G प्राइस

अपने पाठकों को पहले यह बता दें कि इंडिया में गैलेक्सी ए13 4जी फोन तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये में, 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में तथा 6GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट को 17,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं अमेरिका में Samsung Galaxy A13 4G का रेट $189.99 यूएस डॉलर यानी 14,500 रुपये के करीब है, वो भी बिना चार्जर के।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here