
इस माह 11 मई को शाओमी ने भारत में अपने पहले आॅफलाइन स्टोर मी होम की शुरुआत की थी। कंपनी ने सबसे पहले इसे बैंगलुरु में खोला है। हालांकि आम उपभोक्तओं के लिए मी होम को 20 मई से ओपन किया गया है और मी होम खुलते ही मी उत्पाद के प्रति उपभोक्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला। कंपनी का दावा है कि मी होम खुलने के महज 12 घंटे में ही स्टोर से 5 करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोडक्ट बेचे गए। कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि भारत में किसी आॅफलाइन स्टोर से अब तक एक दिन में इतना स्मार्टफोन सेल देखने को नहीं मिला है।
मी होम के बारे में जानकारी देते हुए शाओमी इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट मनु जैन ने बताया कि पहले ही दिन कुल 10 राज्यों के 10,000 से ज्यादा शाओमी फैन मी स्टोर पर आए और एक साथ इतनी बड़ी खरीदारी को अंजाम दिया।
जानें शाओमी रेडमी 4 की 20 बड़ी बातें क्यों खास है यह फोन
कंपनी ने इस मौके पर एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी किया है जिसमें सेल होने वालो प्रोडक्ट के बारे में विस्तार से बताया है। शाओमी ने जानकारी दी कि मी होम से सेल होने वाले प्रोडक्ट में शाओमी रेडमी 4, शाओमी रेडमी 4 और शाओमी रेडमी नोट 4 का अहम योगदान रहा है। इसके अलावा मी राउटर 3सी, मी बैंड और वीआर प्लेयर जैसे डिवाइस की भी डिमांड काफी देखने को मिली।
एयरटेल दे रहा है 197 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 3जी और 4जी डाटा मुफ्त
गौरतलब है कि शाओमी ने फिलहाल बैंगलुरु से मी होम की शुरुआत की है लेकिन कंपनी का कहना है कि आने वाले एक साल में 100 मी होम खोले जाएंगे। 91मोबाइल्स से बातचित के दौरान मनु जैन ने कहा कि सबसे पहले दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद सहित कुछ शहरों में मी होम खोले जाएंगे। इसके बाद कंपनी अन्य शहरों में अपने आॅफलाइन स्टोर मी होम का विस्तार करेगी।
















