मुकेश अंबानी ने किया बच्चों की गर्मी छुट्टियों का इंतजाम, जानें कैसे

Join Us icon

बच्चों के बीच बेहद लोकप्रिय कार्टून छोटा-भीम अब गेमिंग प्लेटफॉर्म पर आने वाला है और इसे कोई और नहीं बल्कि मुकेश अंबानी लाने वाले हैं। दरअसल, यह गेम जियोगेम्स पर उपलब्ध होने वाला है। छोटा-भीम गेम्स को बच्चों और गेमिंग के शौकिनों तक पहुंचाने के लिए जियोगेम्स और ग्रीन गोल्ड एनिमेशन प्राइवेट लिमिटेड ने हाथ मिलाया है। इन गर्मियों से छोटा भीम गेम को एंड्रॉइड स्मार्टफोन और जियो सेट-टॉप बॉक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर मौजूद जियोगेम्स ऐप के जरिए खेला जा सकेगा।

भारत में लंबे समय तक चलने वाला एनिमेटेड शो, छोटा भीम एक लंबे समय से भारतीय बच्चों के जीवन का गुदगुदाता रहा है। बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी इस कार्टून और इसमें मौजूद कैरेक्टर को पसंद करते हैं। स्क्रीन पर, सोने के दिल वाला धोती पहने बच्चा भीम, अपने दोस्तों के साथ मस्ती करता और लोगों की मदद करता नजर आता है, जिससे बच्चों को भी सीखने को मिलता है। छोटा भीम गेम्स निश्चित तौर पर बच्चों की छुट्टियों को और भी रगींन मजेदार बना देंगे। इसे भी पढ़ें: 12 साल के बच्चे ने गेम खेलने के लिए नहीं दिया फोन तो दोस्तों ने ही ले ली जान! ओड़िशा में शव नदी किनारे फेंका
2 lakh 76 thousand fraud from father bank account to upgrade upper level weapon in bgmi mobile game

ग्रीन गोल्ड एनिमेशन के मुख्य रणनीति अधिकारी श्रीनिवास चिलाकलापुडी ने इस मौके पर कहा कि “हम जियोगेम्स के साथ जुड़ने पर बेहद उत्साहित हैं। जियोगेम्स सभी तरह के मोबाइल और उपकरणों पर उपलब्ध है साथ ही उनका ईको सिस्टम भी बेहतरीन है। जो हमें एक सर्वश्रेष्ठ मंच देता है। यह हमारे प्रशंसकों को कई तरह के उपकरणों पर उनके पसंदीदा पात्रों जैसे “छोटा भीम” से जुड़ने में मदद करेगा। हम 5 हाइपर कैजुअल गेम्स के साथ इसे लॉन्च करेंगे और बहुत जल्द और भी बहुत कुछ जोड़ा जाएगा।“ इसे भी पढ़ें: ऑनलाइन गेम Free Fire के एडिक्ट 14 साल के बच्चे ने की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

लेटेस्ट वीडियो

भारतीयता के रंग में रगें एनीमेशन फिल्म बनाने में अग्रणी, ग्रीन गोल्ड एनिमेशन 15 वर्षों से युवा पीढ़ी का मनोरंजन करता आ रहा है। आज प्रमुख किड्स चैनल्स पर ग्रीन गोल्ड द्वारा निर्मित कार्यक्रमों को 10 करोड़ से अधिक बच्चे देखते हैं। ग्रीन गोल्ड एनिमेशन की फिल्मों और कार्यक्रमों को आज 190 से अधिक देशों में देखा जाता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here