8340mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Realme Pad X टैबलेट, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Realme Pad X टैबलेट को मिड रेंज सेग्मेंट में Qualcomm Snapdragon 6 सीरीज प्रोसेसर, 2K डिस्प्ले, लार्ज बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है।

Join Us icon

Realme Pad X टैबलेट लॉन्च हो गया है। Realme ने पिछले साल टैबलेट सेग्मेंट में एंट्री की थी। कंपनी का पहला टैबलेट Realme Pad के नाम से लॉन्च किया गया था। इसके साथ ही कंपनी ने Realme Pad Mini टैबलेट को लॉन्च किया था। रियलमी ने अब लेटेस्ट Realme Pad X टैबलेट को बजट सेग्मेंट में पेश किया गया है। Realme Pad X टैबलेट को मिड रेंज सेग्मेंट में Qualcomm Snapdragon 6 सीरीज प्रोसेसर, 2K डिस्प्ले, लार्ज बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है।

Realme Pad X टैबलेट को कंपनी ने स्टायलस सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। रियलमी का टैबलेट Realme स्मार्ट स्टायलस और स्मार्ट की-बोर्ड के साथ पेश किया गया है। Realme के टैबलेट के साथ साथ कंपनी ने Realme Pad X का केस कवर भी लॉन्च किया है। यहां हम आपको Realme Pad X की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

Realme Pad X launched with 8340mAh battery

Realme Pad X : स्पेसिफिकेशन्स

  • 11-इंच 2K रेजलूशन (60Hz रिफ़्रेश रेट)
  • Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर
  • 8340mAh की बैटरी (33W फ़ास्ट चार्ज)
  • 13MP रियर कैमरा
  • 8MP सेल्फ़ी कैमरा

Realme Pad X स्मार्टफोन में 11-इंच का 2K रेजलूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है जो कि LCD पैनल है। इसमें हार्डवेयर लेवल एंटी ब्लू लाइट फीचर दिया गया है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 5:3, रेजलूशन 2000 x 1200 पिक्सल और ब्राइटनेस 450 निट्स है। Realme Pad X टैबलेट को ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 695 5G SoC के साथ पेश किया गया है। इसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz तक की है। इसके साथ ही टैबलेट में ग्राफिक्स के लिए Adreno 650 GPU दिया गया है। रियलमी के टैबलेट में 6GB तक की रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गी है। इसके साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए टैबलेट की स्टोरेज 512GB तक बढ़ाई जा सकती है।

Realme Pad X launched with 8340mAh battery

Realme Pad X टैबलेट में 8,340mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इस टैबलेट में 13MP का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही रियलमी के टैबलेट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियलमी के टैबलेट में दिया गया सेल्फी कैमरा 105° वाइड एंगल व्यू और पोर्टेट फ़ीचर सपोर्ट करता है।

रियलमी ने इस टैबलेट में स्टायलस का सपोर्ट भी दिया है। रियलमी के स्टायलस को Realme Pen नाम से जाना जाता है। यह 4096 लेवल की सेनसिटिविटी सपोर्ट करता है। रियलमी का यह टैबलेट क्वाड स्पीकर सेटअप और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट करता है। टैबलेट की मोटाई 7.1mm और वजन 499 ग्राम है। रियलमी का यह टैबलेट Android 12 पर आधारित Realme UI 3.0 पर रन करता है। इसके साथ ही टैब में Hi-Res ऑडियो सपोर्ट, Type-C पोर्ट, Wi-Fi और Bluetooth सपोर्ट दिया गया है।

Realme Pad X: क़ीमत और उपलब्धता

Realme Pad X स्मार्टफोन को चीन में 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ CNY 1299 (करीब 15,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया है। इसके साथ ही 6GB रैम + 128GB स्टोरेज को CNY 1599 (करीब 18,400 रुपये) की कीमत में पेश किया है। इसके साथ ही लॉन्च ऑफर सेल के दौरान इस दोनों टैब को क्रमश: CNY 1199 (करीब 13,815 रुपये) और CNY 1499 (करीब 17,272 रुपये) दिया गया है। टैबलेट को ब्लैक, ग्रीन और ब्लू कलर में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : 26 मई को लॉन्च होगा Realme Pad X टैबलेट, कंपनी ने डिजाइन से उठाया पर्दा

Realme Pad X launched with 8340mAh battery

Realme पेन, कीबोर्ड और केस की कीमत

रियलमी का स्मार्ट स्टायलस टैबलेट से मैग्नेट की मदद से अटैक हो जाता है। इसके साथ ही यह टैबलेट की-बोर्ड भी मैग्नेटिक मैकेनिज्म के साथ आता है। रियलमी के स्मार्ट स्टायलस की क़ीमत CNY 499 ( करीब 5,700 रुपये) है। वहीं कंपनी ने की-बोर्ड को CNY 399 (करीब 4,600 रुपये) और कवर केस को CNY 99 (क़रीब 1,100 रुपये) की क़ीमत में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Realme Pad Mini टैबलेट भारत में 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत में हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here