Airtel यूजर ध्यान दें! अगर आपके पास भी आ रहे हैं KYC के लिए मैसेज या कॉल, तो अभी पढ़ें यह खबर

Join Us icon

इंडियन मोबाइल यूजर अक्सर इस कोशिश में रहते हैं कि उन्हें कम से कम कीमत पर अधिक बेनिफिट्स प्राप्त हो। इसके लिए वह नए-नए ऑफर व डिस्काउंट रिचार्ज कूपन की खोजबीन भी करते रहते हैं। डिस्काउंट, छूट व कैशबैक पाने की यही चाह स्मार्टफोन यूजर्स को फ्रॉड करने वाले लोगों के चंगुल में फंसा देती है। हैकिंग तथा ऑनलाईन फ्रॉड करने वाले लोग तरह-तरह के आर्कषक ऑफर्स का लालच देकर आम जनता को लूटने की कोशिश में लगे रहते हैं। इन दिनों फिर से एक ऐसा ही हैकर ग्रुप एक्टिव है जो Airtel उपभोक्ताओं को अपना शिकार बना रहा है। ये ठग KYC के नाम पर एयरटेल नंबर चलाने वाले टेलीकॉम ग्राहकों को अपना निशाना बन रहे हैं जिसे लेकर कंपनी ने चेतावनी जारी की है।

Airtel की चेतावनी

एयरटेल ने अपने यूजर्स को चेतावनी देते हुए बताया है कि कंपनी के कई उपभोक्ताओं को बधाई संदेश दिए जा रहे हैं जिनमें उन्हें केवाईसी कराने के लिए कहा जा रहा है। इस तरह के संदेश कॉल के जरिये तो दिए ही जा रहे हैं वहीं साथ-साथ कई सोशल मीडिया पोस्ट और व्हाट्सऐप मैसेज में भी यह बाते दोहराई जा रही हैं। इन मैसेज में एयरटेल ग्राहकों को कहा जा रहा है कि यदि वो अपने नंबर का KYC करवाते हैं तो उन्हें फ्री गिफ्ट और नगद ईनाम दिया जाएगा। Airtel ने साफ कहा है कि उनके पास भी कोई मैसेज, कॉल या लिंक आया है तो उसका रिस्पांस बिल्कुल भी न करें

airtel users kyc fraud scam messages

फ्री ऑफर का लालच

Airtel यूजर्स को KYC करवाने पर कैश ईनाम और मुफ्त गिफ्ट दिए जाने की बात कही जा रही है। इन मैसेज व लिंक्स में केवाईसी के नाम पर यूजर्स के डाक्यूमेंट्स मांगे जा रहे हैं। यदि कोई व्यक्ति इन मैसेज व कॉल को सच मानकर अपने डाक्यूमेंट्स या कंपनी के नाम पर भेजे गए मैसेज में मौजूद OTP को बता रहा है तो ठीक उसी समय उस यूजर की बैकिंग डिटेल्स हैक कर ली जा रही है। ये फ्रॉड आम जनता के बैंक अकाउंट में सेंध लगा रहे हैं तथा साथ ही फोन में मौजूदा डाटा भी ट्रैक किया जा सकता है।

+92 and +99 country code number scam

Corona Vaccine के नाम पर फ्रॉड

आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही WhatsApp पर यह मैसेज भी तेजी से वायरल हुआ था कि देश में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन होने की खुशी में Reliance Jio, Airtel और Vi तीनों ही प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी अपने यूजर्स को 3 महीने का रिचार्ज फ्री दे रही है। इस मैसेज में एक लिंक भी साथ में दिया जा रहा था, जिसे लेकर लिखा गया था कि जियो, एयरटेल और वीआई ग्राहक लिंक पर क्लिक करके फ्री रिचार्ज का लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि यह मैसेज भी पूरी से फ्रॉड ही था।

airtel users kyc fraud scam messages

स्पैम मैसेज का जाल

फ्री बेनिफिट, ईनाम, स्कीम, कैशबैक और डिस्काउंट के नाम पर बहुत से मैसेज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा एसएमएस के जरिये फॉरवर्ड होते हैं। इनमें से 99.99 प्रतिशत मैसेज एक धोखा होते हैं, फ्रॉड होते हैं जिन्हें हैकर्स द्वारा फैलाया जाता है। बीते वक्त में कौन बनेगा करोड़पति यानि KBC के नाम पर भी काफी घपला और गड़बड़ झाला हुआ है। मोबाइल यूजर्स फ्री के लालच में ऐसे मैसेज एक दूसरे को भेज देते हैं। यह सिलसिला यूं ही चलता रहता है और लोग स्कैम का शिकार होते जाते हैं। हरेक यूजर को इस तरह के मैसेज पर क्लिक करने से पहले कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पुष्टि करनी चाहिए और न ही कभी ईनाम के चक्कर में ये मैसेज दूसरे व्यक्ति को आगे फॉरवर्ड करने चाहिए।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here