
iQOO ने कुछ हफ्ते पहले ही भारत में अपनी फ्लैगशिप iQOO 9 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी के फ़्लैगशिप सीरीज़ के तीन स्मार्टफ़ोन – iQOO 9, iQOO 9 Pro और iQOO 9 SE है। iQOO ने कंफर्म कर दिया है वह जल्द ही अपना नेक्स्ट फ्लैगशिप सीरीज के स्मार्टफोन iQOO 10 सीरीज को लॉन्च करेगा। iQOO 10 सीरीज के स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक, iQOO 10 Pro स्मार्टफोन में Vivo का सबसे फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की जाएगी। कंपनी के अपकमिंग iQOO 10 Pro स्मार्टफ़ोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
iQOO 10 Pro स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
iQOO 10 Pro स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह फोन 2022 के दूसरे हाफ में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसके फास्ट चार्जिंग की डिटेल ऑनलाइन लीक हो गई है। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने अपनी सोशल पोस्ट में दावा किया है कि आईकू के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 200W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। चार्जर का मॉडल नंबर V200100L0B0-CN हो सकता है।
इसके साथ ही टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि iQOO 10 Pro स्मार्टफोन में 65W फास्ट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। iQOO 9 Pro की तुलना में दोनों ही चार्जिंग को कंपनी ने अपग्रेड किया है। आइकू के मौजूदा फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन में 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सोप्ट दिया गया है। 120W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी 4700 mAh की बैटरी को मात्र 19 मिनट में चार्ज कर देती है। यह भी पढ़ें : Nothing Phone (1) में मिलेगा OLED डिस्प्ले, लॉन्च से पहले यहां जानें क्या होगी खासियत
iQOO 10 Pro स्मार्टफोन की बैटरी कैपेसिटी को लेकर अगर जानकारी नहीं है। अगर इस फोन में भी 4700 mAh की बैटरी दी जाती है तो यह 15 मिनट के अंदर फुल चार्ज हो जाएगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि आइकू फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से बैटरी की हेल्थ खराब न हो इसके लिए क्या उपाय करता है। बता दें कि हाई वोल्टेज से हीट जनरेट होती है जो बैटरी की लाइफ को प्रभावित करता है।
खबरों की माने तो iQOO 10 Pro स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया जाएगा। क्वालकॉम के नए चिपसेट के बारे में बताया जा रहा है कि यह पहले के मुकाबले 10 प्रतिशत बेहतर है। इसके साथ ही इस चिपसेट के GPU और CPU पहले के मुकाबले 30 प्रतिशत कम पावर कंज्यूम करते हैं। उम्मीद है आने वाले दिनों iQOO 10 Pro स्मार्टफ़ोन के बारे में और भी जानकारी मिल सकती है।




















