Nothing Phone (1) में मिलेगा OLED डिस्प्ले, लॉन्च से पहले यहां जानें क्या होगी खासियत

Nothing Phone (1) स्मार्टफोन को क्लावकॉम के Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

Join Us icon

Nothing ने अपने पहले एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च के ऐलान के साथ सभी को चौंका दिया था। कंपनी ने बीते मार्च महीने में कहा था कि वह जल्द ही अपना पहले स्मार्टफोन Nothing Phone (1) को लॉन्च करने वाला है। नथिंग ब्रांड का यह स्मार्टफोन गर्मी के सीजन में लॉन्च होना है। इस स्मार्टफोन को लॉन्च से पहले अब तक Nothing Phone (1) को लेकर जानकारी सामने आ चुकी है। कुछ रिपोर्ट्स में Nothing Phone (1) की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की डिटेल भी बताई जा चुकी है। Nothing Phone (1) के लॉन्च से ठीक पहले अब इसके डिस्प्ले से जुड़ी जानकारी लीक हो गई है। यहां हम आपको Nothing Phone (1) स्मार्टफोन के बारे में अब तक सामने आई सभी जानकारिया डिटेल में बता रहे हैं।

Nothing Phone (1) डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन्स

Nothing Phone (1) स्मार्टफोन में 6.55-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 1,080 x 2,400 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट ऐज दिए जाएंगे। इसके साथ ही लीक रिपोर्ट्स की माने तो Nothing Phone (1) स्मार्टफोन को कंपनी जल्द टीज करना शुरू कर सकती है। अपकमिंग Nothing Phone (1) स्मार्टफोन के ट्विटर पर कॉन्सेप्ट इमेज लीक हो गए हैं जो Samsung Galaxy S22 Plus की तरह देखने को मिल रहा है।

Nothing Phone (1) स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

Nothing Phone (1) स्मार्टफोन को क्लावकॉम के Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर दिया जा सकता है। नथिंग का यह स्मार्टफोन कस्टमाइज्ड चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। Nothing Phone (1) स्मार्टफोन को 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। Nothing Phone (1) स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह लेटेस्ट Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Nothing Phone (1) ट्रांसपेरेंट डिजाइन और वायरलेस चार्जिंग के साथ इस दिन होगा लॉन्च, जानें खूबियां

फोटोग्राफी की बात करें तो Nothing Phone (1) स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया है, जो OIS सपोर्ट करता है। नथिंग ब्रांड के स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसका एक वेरिएंट ट्रांसपेरेंट बैक के साथ भी पेश किया जा सकता है। अपकमिंग Nothing Phone (1) स्मार्टफोन 4,500mAh/5,000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। नथिंग के इस फोन में चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया जाएगा। Nothing Phone (1) स्मार्टफोन में NFC सपोर्ट दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here