Samsung Galaxy M32 पर मिल रही शानदार डील

Samsung Galaxy M32 स्मार्टफोन MediaTek Helio G80 SoC के साथ 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है।

Join Us icon

Samsung का दमदार बजट स्मार्टफ़ोन Samsung Galaxy M32 स्मार्टफ़ोन पर धांसू डील मिल रही है। अगर आप कम क़ीमत में अच्छा और दमदार स्मार्टफ़ोन ख़रीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Amazon India पर Samsung Galaxy M32 स्मार्टफ़ोन आपने के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। सैमसंग का Galaxy M32 स्मार्टफ़ोन के प्रमुख फ़ीचर्स की बात करें तो इसमें 64MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 6000mAh बैटरी और मीडियाटेक का Helio G80 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको सैमसंग के बजट स्मार्टफ़ोन Galaxy M32 स्मार्टफ़ोन पर मिल रहे धमाकेदार डील, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Samsung Galaxy M32 डील

Samsung Galaxy M32 स्मार्टफ़ोन पर मिल रहे ऑफ़र की बात करें तो अमेजन इंडिया पर बैंक ऑफ बड़ौदा और सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड पर दस प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही सैमसंग के इस फ़ोन पर अमेजन 250 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी ऑफ़र कर रहा है। इन ऑफर्स के साथ सैमसंग के इस स्मार्टफ़ोन को फ़िलहाल 10,499 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। इसके साथ ही अमेजन पर एक्चेंज ऑफ़र पर पुराने फ़ोन की अच्छी क़ीमत मिल रही है। अगर आपके पुराने फ़ोन की कंडीशन ठीक तो आप इस स्मार्टफ़ोन को दस हज़ार रुपये से भी कम क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है।

samsung-galaxy-m32-smartphone-launched-in-india-price-specs-sale-offer

Samsung Galaxy M32 स्मार्टफ़ोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफ़ोन का 4GB रैम + 128GB वेरिएंट की क़ीमत 11,999 रुपये और 6GB रैम + 128 128GB स्टोरेज वेरिएंट की क़ीमत 13,999 रुपये है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 48MP कैमरा और 5G की ताकत, 10 हजार रुपये से भी कम में खरीदें ये धांसू फोन

Samsung Galaxy M32 स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy M32 स्मार्टफोन में 6.4-इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट डायनेमिक 90Hz, पीक ब्राइटनेस 800 निट्स है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G80 SoC के साथ 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन की स्टोरेज बढ़ाने के लिए microSD कार्ड स्लॉट दिया गया है। सैमसंग का यह फोन Android 11 पर आधारित OneUI 3.1 कस्टम स्किन पर रन करते हैं। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की मॉनस्टर बैटरी दी है जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके साथ ही सैमसंग के इस फोन में सैमसंग पे फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स बिना कार्ड के पेमेंट कर सकते हैं।

samsung-galaxy-m32-smartphone-launched-in-india-price-specs-sale-offer

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Samsung Galaxy M32 स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 8MP का वाइड एंगल लेंस, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इस फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट कैमरा सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here