
Poco अगले हफ़्ते दो नए स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने वाला है। पोको ने कंफर्म किया है कि वह 23 जून को Poco F4 5G और Poco X4 GT स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगा। हालाँकि Poco F4 5G स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ भारत में लॉन्च किया जाना है। पोको के दोनों स्मार्टफ़ोन पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ एंट्री करेंगे। POCO X4 GT स्मार्टफ़ोन को लेकर ख़बरें है कि यह स्मार्टफ़ोन Xiaomi के सब-ब्रांड Reddi के Note 11T Pro का रिब्रांड वर्जन हो सकता है, जिसे कंपनी ने पिछले महीने लॉन्च किया था। Poco F4 5G स्मार्टफोन की बात करें तो यह फ़ोन Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। यहां हम आपको Poco F4 5G और Poco X4 GT दोनों स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Poco F4 5G: स्पेसिफिकेशन्स
Poco F4 5G स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 870 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो कि 7nm प्रोसेसर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। पोको का यह फोन Liquidcool 2.0 के साथ पेश किया जाएगा, जिसके कूलिंग सिस्टम में 3112 mm sq. वपौर चैंबर और 7-लेयर ग्रेफाइट शीट दिया जाएगा। पोको के इस फोन में 12GB LPDDR5 RAM, और 256GB तक का UFS 3.1 स्टोरेज दिया जाएगा।
The POCO F4 5G is almost ready for its global debut… Well almost. Packed with #EverythingYouNeed, the legend arrives on 23.06.2022 at 5:30PM.
Set your reminder now – https://t.co/BCrV37DWvR pic.twitter.com/o786nq1fo0
— POCO India (@IndiaPOCO) June 16, 2022
Poco का यह स्मार्टफोन मल्टीपल कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए आएगा। इस फोन में Super AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,300nits होगी। इसके साथ ही पोको ने कंफर्म किया है कि फोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा होगा, जो OIS सपोर्ट करेगा।
लीक रिपोर्ट की माने तो पोको के इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67-inch Super AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64MP का होगा, जिसके साथ 8MP वाइड एंगल कैमरा और 2MP मैक्रो सेंसर दिया जाएगा। सेल्फी के लिए फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
For the very first time in the history of POCO, the POCO F4 5G features Dolby Vision. A feature engineered to help you see new possibilities with greater vibrancy in every pixel. Get ready to get your mind blown starting 23-06-2022 – https://t.co/BCrV37DWvR pic.twitter.com/kvxngGlIff
— POCO India (@IndiaPOCO) June 17, 2022
Poco F4 5G: कीमत
Poco F4 5G स्मार्टफोन में 4500 mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 67W फास्ट चार्ज सपोर्ट करेगा। गीकबेंच लिस्टिंग की माने तो फोन Android 12 पर आधारित MIUI 13 पर रन करेगा। पोको का यह फोन 27,000 रुपये से 23,999 रुपये तक की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
POCO X4 GT : स्पेसिफिकेशन्स
POCO X4 GT स्मार्टफोन में पंच होल कटआउट डिजाइन वाला 6.6-inch LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ और रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। पोको का यह फोन Android 12 OS पर आधारित MIUI 13 पर रन करेगा। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Poco X4 GT स्मार्टफोन में मीडियाटेक का Dimensity 8100 प्रोसेसर 6 GB / 8 GB की रैम दिया गया है। यह स्मार्टफोन 128 GB / 256 GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आएगा। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग दिया जाएगा।
?About to introduce #AllTheStrengths you need?
Bringing you not one, but TWO new devices!Don’t miss #POCOF4 and #POCOX4GT global launch event on June 23rd at 20:00 GMT+8! pic.twitter.com/OoA5fwnlRB
— POCO (@POCOGlobal) June 16, 2022
अपकमिंग POCO X4 GT स्मार्टफोन में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इस फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जिसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। POCO X4 GT और Redmi Note 11T Pro में अंतर सिर्फ प्राइमरी कैमरा का है। बता दें कि Redmi के फोन में 64MP का कैमरा दिया गया है।





















