
पिछले दो सालों में स्मार्टफोन इंडस्ट्री में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है। Mobile Phone लॉन्च की गिनती में तो वृद्धि ही हुई है लेकिन इसके साथ-साथ स्मार्टफोंस की कीमतों में ईजाफा देखने को मिला है। इंडियन मोबाइल यूजर्स Smartphone Price बढ़ने से नाराज तो हुए हैं लेकिन यह नाराज़गी अभी और बढ़ने वाली है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अब एक बार फिर से भारत में स्मार्टफोंस महंगे होने वाले हैं और इनमें Made in India मोबाइल फोंस की कीमतें भी बढ़ेंगी।
Smartphone price in India
Smartphone price इंडिया में फिर से बढ़ने वाले हैं। पीटीआई के हवाले से खबर आई है कि भारत में स्मार्टफोंस की कीमतों में ईजाफा हो सकता है। इस बढ़ोतरी की वजह Central Board of Indirect Taxes and Customs (CBIC) द्वारा जारी एक आदेश बताया जा रहा है जिसमें custom duty चार्ज को बढ़ाए जाने की बात कही गई है। रोचक बात यह भी है कि ये कस्टम ड्यूटी मोबाइल पर नहीं बल्कि स्मार्टफोन में यूज़ होने वाले विभिन्न पार्ट्स पर लगेगी।

इंडिया के अपेक्स इनडायरेक्ट टैक्स के आदेशानुसार मोबाइल फोंस में यूज़ होने वाले कम्पोनेंट्स पर कस्टम ड्यूटी अप्लाई की जा सकती है। Smartphone display तथा back frames पर 10 प्रतिशत कर की बढ़ोतरी हो सकती है तथा इसी तरह antenna pins, power buttons व अन्य एक्सेसरीज़ पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी 5 प्रतिशत और अधिक बढ़ाई जा सकती है। यानी कुल मिलाकर कस्टम ड्यूटी में 15 percent की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। यह भी पढ़ें: Xiaomi ने भारत में बेचे 70 लाख से भी ज्यादा 5G Smartphones, फैन बोले कहां है Realme ?
Made in India Mobile होंगे महंगे
Apex indirect tax of India ऑर्डर के मुताबिक सबसे ज्यादा झटका Made in India SmartPhones को लगेगा। ऐसे फोन निर्माता जो बाहर देश के मोबाइल फोंस के पार्ट्स मंगवाकर उन्हें भारत में असेंबल करते हैं, उनपर सबसे ज्यादा भार पड़ने वाला है। मोटे तौर पर स्मार्टफोंस पर लगने वाले पुर्जे मैन्युफैक्चरर को अधिक कीमत पर प्राप्त होंगे तथा इसके फोन निर्माण की लागत में वृद्धि होगी। फोन बनाने का खर्चा बढ़ने पर ये मोबाइल ब्रांड अपने स्मार्टफोन का भी अधिक दामों पर बेचने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

इन मोबाइल पार्ट्स पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज
CBIC के अनुसार स्मार्टफोन डिसप्ले में फिट होकर आने वाले Sim tray, antenna pin, speaker net, power key, slider switch, battery compartment, volume Flexible Printed Circuits (FPCs), power, sensors, speakers, fingerprint तथा metal व plastic back support frame पर 15 प्रतिशत की ड्यूटी लगेगी।

यहां अपने पाठकों को बता दें कि डिसप्ले असेंबली की जब बात है तो इसमें touch panel, cover glass, brightness enhancement film, indicator guide light, reflector, LED blacklight, polarizers और LCD Driver mounted on a flible Printed Circuit शामिल रहते हैं।




















