
Nokia Smartphone Launch : नोकिया ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने अपने 5जी सेग्मेंट का विस्तार करते हुए एक नया 5जी नोकिया फोन मार्केट में पेश किया है। HMD Global का यह नया मोबाइल फोन Nokia G400 5G नाम के साथ लॉन्च हुआ है जिसमें अमेरिकन बाजार में दस्तक दे दी है। नोकिया जी400 5जी फोन 4GB RAM, Qualcomm Snapdragon 480+, 48MP Rear और 16MP Selfie Camera से लैस है जिसकी कीमत 20,000 रुपये से भी कम है।
Nokia G400 5G
Nokia G400 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 20ः9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 x 2408 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.58 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की डिसप्ले आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है।

नोकिया जी400 5जी फोन एंडरॉयड 12 पर लॉन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्लस चिपसेट पर रन करता है। यह मोबाइल फोन 4जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Nokia G400 5G में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस मौजूद है जो 5 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नोकिया स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Nokia G400 5G में 3.5एमएम जैक व एनएफसी सपोर्ट के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है वहीं पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल 20वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। यूएस में नोकिया जी400 5जी फोन Meteor Grey कलर में लॉन्च हुआ है जहां इसका प्राइस $239 यानी तकरीबन 19,000 रुपये है।









