
Realme C33 6 सितंबर यानी कल भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है। कंपनी इसे Naye Zamane ka Entertainment (नए ज़माने का इंटरटेनमेंट) स्मार्टफोन बताते हुए प्रोमोट कर रही है तथा इसका प्रोडक्ट पेज भी ऑफिशियल किया जा चुका है। यह रियलमी मोबाइल कल दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा लेकिन आज शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट ने गलती से Realme C33 Price Leak कर दिया है।
Realme C33 price in India
रियलमी सी33 प्राइस की जानकारी शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट के जरिये सामने आई है। दरअसल फ्लिपकार्ट पर गलती से रियलमी सी33 कीमत को ऑफिशियल कर दिया गया था। हालांकि कुछ ही देर बाद इस गलती को सुधार लिया गया लेकिन इस बीच 91मोबाइल्स ने Realme C33 price को देख लिया और उसका स्क्रीनशॉट भी ले लिया। नीचे लगी फोटो में आप रियलमी सी33 रेट डिटेल देख सकते हैं।

फ्लिपकार्ट पर रियलमी सी33 स्मार्टफोन को दो रैम वेरिएंट्स में दिखाया गया था। इनमें 3 जीबी रैम व 4 जीबी रैम शामिल थी तथा स्टोरेज ऑप्शन के तौर पर 32 जीबी मैमोरी व 64 जीबी मैमोरी दिखाई गई थी। फ्लिपकार्ट पर Realme C33 4GB + 64GB Price 11,999 रुपये दिखाया गया था। वहीं इससे छोटे वेरिएंट की उम्मीद 10,999 रुपये में लॉन्च होने की है जिसका खुलासा कल दोपहर 12 बजे हो जाएगा। यह भी पढ़ें: 5000mAh बैटरी और 8MP कैमरे के साथ लॉन्च होगा Redmi A1, देखें इमेज और फुल स्पेसिफिकेशन
Realme C33 Specifications
सामने आई जानकारी के अनुसार यह मोबाइल फोन 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल पर बनी होगी। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Unisoc T612 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फ्लिपकार्ट के जरिये जानकारी मिली है कि इस फोन के सभी वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

Realme C33 फोन के बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर तथा 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस मौजूद रहेगा। इसी तरह पावर बैकअप के लिए रियलमी सी33 में 5,000एमएएच बैटरी दी जाएगी जिसके साथ 10वॉट फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। इस फोन की मोटाई 8.3एमएम और वज़न 187ग्राम बताया गया है।












