
Xiaomi Redmi ने आज भारत में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए एक साथ तीन नए स्मार्टफोन पेश किए हैं। नए रेडमी मोबाइल फोन Redmi A1, Redmi 11 Prime 4G और Redmi 11 Prime 5G इंडिया में लॉन्च हो गए हैं। ये तीनों ही लो बजट स्मार्टफोन हैं जो कम कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। रेडमी ए1 जहां एक एंट्री लेवल डिवाईस है वहीं रेडमी 11 प्राइम 4जी और 5जी मॉडल धाकड़ स्पेसिफिकेशन्स से लैस होकर आए हैं।
Redmi 11 Prime 5G Price
रेडमी 11 प्राइम 5जी फोन इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। बेस वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है तथा बड़ा वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इन दोनों वेरिएंट्स का प्राइस क्रमशः 13,499 रुपये तथा 15,999 रुपये है। Redmi 11 Prime 5G Sale 9 सितंबर की दोपहर 12 बजे शुरू होगी तथा आईसीआईसीआई कार्ड यूजर इस फोन पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकेंगे।

Redmi 11 Prime 5G Specifications
Redmi 11 Prime 5G Display
सबसे पहले तो बता दें कि रेडमी 11 प्राइम 4जी और 5जी मॉडल दोनों की फ्रंट लुक लगभग एक जैसी ही है। ये दोनों स्मार्टफोन 6.58 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करते हैं जो आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल वाली फोन स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए डिसप्ले को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से कोटेड रखा है। यह स्मार्टफोन 20.7ः9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है तथा 400निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

Redmi 11 Prime 5G Processor
रेडमी 11 प्राइम 5जी फोन एंडरॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो मीयूआई के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डिमेनसिटी 700 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह मोबाइल फोन माली जी57 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 50MP Camera वाला सस्ता स्मार्टफोन Realme C33 सिर्फ 8999 रुपये में हुआ लॉन्च, 37 दिन चलेगी फोन की बैटरी
Redmi 11 Prime 5G Camera
फोटोग्राफी के लिए रेडमी 11 प्राइम 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Redmi 11 Prime 5G Battery
पावर बैकअप के लिए रेडमी 11 प्राइम 5जी को 5,000एमएएच की तगड़ी बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। वहीं रेडमी फोन यूजर्स के लिए अच्छी बात यह भी है कि कंपनी अपने इस स्मार्टफोन के साथ 22.5वॉट चार्जर भी बॉक्स में देगी।
सिर्फ 6,499 रुपये में लॉन्च हुए Redmi A1 के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी सभी जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें
Redmi 11 Prime 4G Price
रेडमी 11 प्राइम 4जी स्मार्टफोन भी इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट्स में ही लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका प्राइस 12,999 रुपये है। इसी तरह Redmi 11 Prime 4G 6GB RAM + 128GB Storage 14,999 रुपये की कीमत पर इंडिया में लॉन्च हुआ है। रेडमी 11 प्राइम की सेल व ऑफर से जुड़ी जानकारी अभी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है।

Redmi 11 Prime 4G Specifications
रेडमी 11 प्राइम 4जी फोन 6 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक हीलियो जी99 चिपसेट पर रन करता है तथा इस मोबाइल को RAM Booster फीचर से लैस किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। यह मोबाइल फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है तथा 5जी मॉडल की ही तरह 6.58 इंच 90हर्ट्ज़ डिसप्ले दी गई है।












