सिर्फ 6,499 रुपये में लॉन्च हुआ Xiaomi का नया स्मार्टफोन Redmi A1, देखें इस सस्ते स्मार्टफोन की सारी स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

Xiaomi Sub-Brand Redmi ने आज भारतीय बाजार में तीन नए रेडमी स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। ये मोबाइल फोंस Redmi A1, Redmi 11 Prime 5G और Redmi 11 Prime 4G नाम के साथ इंडिया में लॉन्च हुए हैं। ये तीनों ही सस्ते रेडमी फोंस हैं जो लो बजट में उतारे गए हैं तथा रेडमी ए1 स्मार्टफोन इनमें सबसे कम कीमत पर पेश किया गया है। आगे Redmi A1 Price के साथ ही इसके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल दी गई है।

Redmi A1 Specifications

रेडमी ए1 स्मार्टफोन 20ः9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 1600 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.52 इंच की लार्ज एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले है जिसके तीन किनारे तो नैरो बेजल्स वाले हैं तथा नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। Redmi A1 का डायमेंशन 164.9x 76.75×9.09एमएम और वजन 192 ग्राम है।

Cheap Redmi smartphone Redmi A1 launched in india low price specifications sale offer details

Redmi A1 एंड्रॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो मीयूआई के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी22 चिपसेट दिया गया है। यह रेडमी फोन LPDDR4X RAM और eMMC 5.1 Storage फीचर सपोर्ट करता है तथा फोन में 1टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकता है।

Cheap Redmi smartphone Redmi A1 launched in india low price specifications sale offer details

फोटोग्राफी के लिए रेडमी ए1 स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला एक एआई लेंस भी मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Cheap Redmi smartphone Redmi A1 launched in india low price specifications sale offer details

Redmi A1 डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई पर काम करता है। इस फोन में 3.5एमएम जैक सहित ब्लूटूथ 5.0 तथा 2.5 वाईफाई जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए नए रेडमी मोबाइल फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here