
Nokia G11 Plus: नोकिया ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने आज भारतीय बाजार में अपना सस्ता स्मार्टफोन (Cheap Mobile Phone) नोकिया जी11 प्लस लॉन्च कर दिया है। Nokia G11 Plus Price 12,499 रुपये है जो 50MP Camera, 90Hz Display, 4GB RAM चिपसेट और बैटरी जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। आगे नोकिया जी11 प्लस मोबाइल फोन के प्राइस, सेल, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स दी गई है।
Nokia G11 Plus Price
नोकिया जी11 प्लस स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में सिंगल वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल फोन 4 जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। Nokia G11 Plus Price 12,499 रुपये है तथा यह नोकिया स्मार्टफोन Lake Blue और Charcoal Grey कलर में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। यह भी पढ़ें- 50MP Camera Phones: इंडियन मार्केट में मौजूद हर ब्रांड के बेस्ट ऑप्शन
Nokia G11 Plus Specifications
नोकिया जी11 प्लस स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च हुआ है जो 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.517 इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। यह मोबाइल फोन पॉलीकॉर्बोनट बॉडी पर बना है जिसका डायमेंशन 8.55×164.8×75.9एमएम और वज़न 192ग्राम है।

Nokia G11 Plus एंड्रॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो 2 साल की ओएस अपडेट के साथ आया है। यानी बेहद जल्द यह नोकिया मोबाइल एंड्रॉयड 13 पर भी अपडेट हो जाएगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Unisoc T606 चिपसेट मौजूद है। नोकिया जी11 प्लस स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन में 512जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए नोकिया जी11 प्लस स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस नोकिया मोबाइल फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Nokia G11 Plus डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई पर काम करता है। 3.5एमएम जैक के साथ ही फोन में अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं। यह फोन आईपी52 रेटिंग के साथ आया है जो इसे वॉटरप्रूफ बनाता है। पावर बैकअप के लिए नोकिया जी11 प्लस में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है।












