50MP Camera वाला मोबाइल फोन OPPO A77s हुआ लॉन्च, 17 हजार के बजट में मिलेगी 13GB RAM की पावर

Join Us icon

OPPO A77s Launch: ओपो ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन OPPO A77s लॉन्च कर दिया है। ए सीरीज़ में जोड़ा गया है ओपो मोबाइल 50MP Camera, 8GB RAM, Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट और 33W 5000mAh battery सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 17,999 रुपये है। आगे ओपो ए77एस स्मार्टफोन के प्राइस व सेल के साथ ही इसके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है।

OPPO A77s Price

ओपो ए77एस स्मार्टफोन इंडिया में सिंगल वेरिएंट में ही लॉन्च किया गया है। यह ओपो मोबाइल 8 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। OPPO A77s Price 17,999 है जो Sunset Orange और Starry Black कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा। ओपो ए77एस पर बैंक ऑफर के तहत 10 प्रतिशत कैशबैक मिल रहा है तथा साथ ही इसे 6 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।

50 mp camera phone oppo a77s launched check price sale features specifications details

OPPO A77s Specifications

ओपो ए77एस स्मार्टफोन 1612 x 720 ​पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.56 इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। फोन की स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। साथ ही इस ओपो मोबाइल डिस्प्ले में 600निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट भी मिलता है। OPPO A77s स्क्रीन वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल वाली है जिसके तीन किनारे बेजल लेस हैं तथा नीचे हल्का चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें: 50MP Camera और 5000mAh Battery के साथ लॉन्च हुआ OPPO का सस्ता फोन, लुक देख बोल उठेंगे वाह!

OPPO A77s एंड्रॉयड आधारित कलर ओएस 12.1 पर लॉन्च हुआ है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट पर रन करता है। इस फोन में 8 जीबी रैम मैमोरी मौजूद है जो 5जीबी वचुर्अल रैम भी सपोर्ट करता है। यानी जरूरत पड़ने पर ओपो ए77एस 13जीबी रैम पर परफॉर्म कर सकता है। वहीं फोन स्टोरेज को मैमोरी कार्ड से 1टीबी तक बढ़ाया भी जा सकता है।

50 mp camera phone oppo a77s launched check price sale features specifications details

फोटोग्राफी के लिए ओपो ए77एस स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर 2 मेगापिक्सल मोनो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें: 108MP Camera वाला Xiaomi 12T हुआ लॉन्च! 120W fast charging के साथ मिनटों में होगा फुल चार्ज

OPPO A77s डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई पर काम करता है। 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां ओपो मोबाइल के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए ओपो ए77एस में 33W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here