
कई महीनों की हलचल के बाद आखिर वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप डिवाइस वनप्लस 5 को भारत में लॉन्च कर ही दिया। इस फोन को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है क्योंकि एक ओर जहां वनप्लस साल में एक मॉडल लॉन्च करता है वहीं दूसरी ओर कंपनी के फोन फ्लैगशिप कीलर के नाम से जाने जाते हैं। अर्थात फोन में फीचर तो प्रीमियम होते हैं लेकिन दाम महंगे ब्रांडेड फोन की अपेक्षा आधे होते हैं। वनप्लस 5 को लेकर भी कुछ ऐसा ही कहा जा रहा है। यह फोन हमारे पास भी परीक्षण के लिए उपलब्ध हुआ। हालांकि इसे आए अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं तो ऐसे में हमनें फोन का फुल रिव्यू तो प्रकाशित नहीं किया है लेकिन एक झलक आप देख सकते हैं।

आॅनर 8 लाइट: शानदार स्टाईलिश लुक और बेहतरीन फोटोग्राफी फिल्टर्स के बावजूद प्रोसेसिंग में धीमा
डिजाइन
वनप्लस 5 देखने में में काफी स्टाइलिश है। इसकी लुक आपको काफी आकर्षित करेगी। हालांकि डिजाइन में नयेपन की बात करें तो फ्रंट से देखने पर आपको बहुत कुछ नहीं मिलेगा। यह वनप्लस 3टी जिसे कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था उसी के समान है। हालांकि इस बार फोन थोड़ा ज्यादा स्लिम है।

हां आप पिछले पैनल पर नजर डालेंगे तो काफी बदलाव है। आपको एप्पल आईफोन की तरह एंटीना बैंड उपर में मिलेगा। पीछे कोनें भी थोड़े ज्यादा राउंड हैं। वहीं पुराने फोन में कैमरा जहां बीच में दिया गया था। वहीं इस बार थोड़ा उपर की ओर कोने में है। कुल मिलकार डिजाइन अच्छा है और पकड़ने में यह पहले की अपेक्षा कम स्लिपरी है अर्थात फिसलता कम है।

डिसप्ले
वनप्लस 5 में 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने आॅप्टिक एमोलेड स्क्रीन का उपयोग किया है जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है। फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है जो इसे छोटे-मोटे खरोंच से बचाती है। फोन का डिसप्ले अच्छा है और टच रिस्पॉन्स भी बेहतर है।

प्रोसेसर
वनप्लस 5 को क्वालकॉम के सबसे ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 835 पर पेश किया गया है। इसके साथ ही 2.45गीगाहट्र्ज का कोरयो प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी दी गई है जबकि 8जीबी रैम वेरिएंट के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। फिलहाल यह भारत का पहला फोन जिसमें 8जीबी रैम मैमोरी है।

जहां तक परफॉर्मेंस की बात है तो जाहिर है ताकतवर चिपसेट के साथ बड़ी रैम मैमोरी के फोन बेहद शानदार है। हां 8जीबी रैम का असर आपको हर जगह देखने को नहीं मिलेगा। आप जब कोई बड़ा गेम खेलेंगे या ऐप्लिकेशन ओपेन करेंगे तो दिखाई देगा। ज्यादा दिन उपयोग न करने की वजह से इस बारे में ज्यादा जानकारी अभी हम नहीं दे सकते। परंतु इतना जरूर कह सकते हैं कि उपयोग में मजेदार था।

सॉफ्टवेयर
वनप्लस 5 को आॅक्सीजन ओएस पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट आधारित है। इसमें आपको 3डी टच और नया एंडरॉयड मेन्यू देखने को मिलेगा। फोन में ज्यादा ऐप प्रीलोडेड नहीं हैं आप अपनी जरूरत के अनुसार खुद से डाउनलोड कर सकते हैं।

कैमरा
प्रोसेसर और रैम के बाद वनप्लस का कैमरा सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है। इस फोन में 16मेगापिक्सल+20-मेगापिक्सल का एक कैमरा मिलेगा जो क्रमश: एफ/1.7 और एफ/2.6 अपर्चर के साथ उपलब्ध है। कैमरे से ली गई पिक्चर की क्वालिटी बहुत अच्छी है और आप इसे बेस्ट कैमरा फोन में से एक मान सकते हैं। यह 2एक्स तक आॅप्टिकल जूम सपोर्ट करने में सक्षम है।

इसमें डेप्थ मोड है जहां आप सब्जेक्ट के फोकस कर बैकग्राउंड को ब्लर कर सकते हैं। फोन के साथ ईआईए (इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन) फीचर दिया गया है जो इसे हाथ हिलने पर भी स्पष्ट तस्वीर लेने में मददगार है।

वनप्लस 5 में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरे के साथ आपको ज्यादा आॅप्शन नहीं मिलेगा। फोन फुल एचडी रेजल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

कनेक्टिविटी
इस फोन में दोहरा सिम सपोर्ट है और दोनों स्लॉट में नैनो सिम का उपयोग होता है। वहीं डाटा के लिए 4जी वोएलटीई के साथ वाईफाई ब्लूटूथ है। इसमें फिंगरप्रिंट होम बटन पर ही इनेबल है। कनेक्टिविटी के दौरान हमें कहीं से कोई समस्या नहीं मिली।

बैटरी
पावर बैकअप के लिए वनप्लस 5 में 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है और यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन के सेल्स पैक के साथ डैश चार्जर दिया गया है जिसके माध्मय से आप एक घंटे में ही फोन को पूरी तरह से चार्ज कर सकते हैं।


















