एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट की 5 बड़ी समस्याएं और उनका निदान

Join Us icon

एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट को लॉन्च हुए लगभग एक साल होने वाला है। अब तक यह आॅपरेटिंग सिस्टम कई फोन में आ चुका है और कई मोबाइल निर्माता पुराने फोन में नुगट अपडेट देने लगे हैं। वहीं आने वाले एक साल में कई नए फोन में भी यह आॅपरेटिंग सिस्टम उपलब्ध होगा। हालांकि कुछ ही माह में गूगल द्वारा एंडरॉयड ओ को अधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया जाएगा लेकिन उसे नए फोंस में आने में समय लगेगा और तब तक एंडरॉयड नुगट आॅपरेटिंग सिस्टम पर आधारित फोन ही लॉन्च होंगे। आपको बता दें कि एंडरॉयड 7.0 नुगट काफी अडवांस है लेकिन इस आॅपरेटिंग सिस्टम के साथ कई समस्याएं भी सुनने को मिली हैं। फोन अपडेट करने के समय या आपडेट होने के बाद कई समस्याएं आ सकती हैं। आगे हमनें नुगट आॅपरेटिंग सिस्टम की ऐसी ही 5 समस्याओं का जिक्र कियाा है और उनका समाधान भी बताया है।

समस्या 1. ऐप इंस्टॉलेशन की समस्या
सबसे पहले तो उपभोक्ताओं को अपने फोन में नुगट को अपडेट और इंस्टॉल की समस्या का ही समना करना पड़ रहा है। अर्थात फोन में अपडेट आया होता है लेकिन जब अपडेट करने जाते हैं तो होता नहीं है ऐरर दे देता है।

android-smartphone-1

यदि आपके फोन में भी इस तरह की समस्या हो रही है तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले अपने फोन को पूरी तरह से चार्ज करें। इसके बाद एक बार वाईफाई को डिसेबल कर फिर से उसे कनेक्ट करें और अपडेट करें। इससे समस्या का समाधान हो जाएगा। याद रहे कि ओएस इंस्टॉल होने में थोड़ा समय लग सकता है क्योंकि कैशे फाइल को डिलीट कर इंस्टॉल होता है।

अपने चोरी हुए फोन पता कर सकते हैं लोकेशन और आईएमईआई नंबर

हालांकि कई बार कैशे फाइल्स की वजह से ही ओएस इंस्टॉल नहीं हो पाता है। ऐसे में सबसे पहले आप फोन को रिकवरी मोड में डालें। इसके लिए फोन को आॅफ करें और फिर वॉल्यूम अप और पावर बटन को प्रेस करें। थोड़ी देर में ही मैन्यूफैक्चर लोगो दिखाई देगा। इसके साथ ही फोन रिकवरी मोड में चला जाएगा। यहां टचस्क्रीन काम नहीं करेगा ऐसे में आप वॉल्यूम अप और डाउन बटन का उपयोग कर वाइप कैशे तक जाएं और फिर पावर बटन प्रेस कर कैशे क्लियर करें। अब फोन को रिस्टार्ट कर ओएस को इंस्टॉल करें या अपडेट करें आपका काम हो जाएगा।

यदि इसके बाद भी नहीं हो रहा है तो फोन को फैक्ट्री डाटा रिसेट करें। यह अंतिम उपाय है और इससे समस्या का समाधान हो जाएगा। इसके बाद ओएस इंस्टॉल करें हो जाएगा।

समस्या 2. ऐप क्रैश होना
एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट अपडेट करने के बाद कई लोगों के फोन में ऐप क्रैश की समस्या सुनने को मिली है। हालांकि इसे आप आसानी से हैंडल कर सकते हैं।

इसके लिए सबसे पहले आप फोन से उस ऐप को अनइंस्टॉल कर देना है जो क्रैश हो रहा है। इकसे बाद उसे फिर से इंस्टॉल करें। सही तरह से कार्य करेगा।

यदि इसके बाद भी समस्या बनी है तो फोन का कैशे डाटा डीलीट कर दें। इससे वह सही तरह से कार्य करने लगेगा।

इस तरह कर सकते हैं किसी दूसरे के फोन को कंट्रोल, कॉल, मैसेजिंग और कैमरे का कर सकते हैं उपयोग

समस्या 3. जल्दी बैटरी हो रही है खत्म
इसमें कोई शक नहीं है कि एंडरॉयड 7.0 नुगट पहले की अपेक्षा काफी अडवांस हो गया है लेकिन इससे बैटरी की समस्या कम नहीं हुई है। हालांकि गूगल ने डोज फीचर को पेश किया है जो विशेष तौर से बैटरी की बचत करने के लिए ही है लेकिन फिर भी कई लोगों को बैटरी की समस्या हो रही है।

battery-drain

आपको बता दूं कि यह समस्या ओएस का नहीं है बल्कि ऐप कैशे और सिस्टम कैशे की है। ऐसे में सबसे पहले आप फोन से सिस्टम कैशे और ऐप कैशे को डिलीट करें। सिस्टम कैशे को डिलीट करने का विकल्प उपर ही बताया है। ऐप कैशे के डिलीट के लिए आपको ऐप में जाना होगा। या फिर फैक्ट्री रिसेट करके पूरा डाटा डिलीट कर सकते हैं।

समस्या 4. बार-बार रिबूट होना
यह समस्या मुख्य रूप से उन फोंस में देखने को मिल रही है जिन्होंने एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो से एंडरॉयड 7.0 मार्शमेलो पर अपने फोन को अपडेट किया है। फोन अचानक से रिबूट हो जाता है। यह कभी भी हो सकता है आप इंटरनेट चला रहे हों या कैमरा फोन खुद से ही रिबूट हो जाए। यह समस्या बूट लूप की वजह से होती है। ऐसे में यदि आप अपने फोन को एक बार रिस्टार्ट कर दें तो बेहतर है। इतना ही नहीं यदि फोन को फैक्ट्री रिसेट कर देते हैं तो इस समस्या से हमेशा के लिए निजात पाया जा सकता है।

समस्या 5. स्क्रीन ब्लैकआउट होना
कुछ ​नुगट यूजर स्क्रीन ब्लैकआउट की समस्या का जिक्र करते नजर आते हैं। अचानक से फोन की स्क्रीन ब्लैकआउट हो जाती है। इस समस्या में कभी कभी फोन स्टार्ट हो जाता है लेकिन कभी-कभी डिसप्ले वापस आता ही नहीं। ऐसे में सबसे पहले फोन को आॅफ करें। इसके बाद उसे आॅन करें। यदि फोन आॅन होता है तो डाटा बैकअप लेकर फैक्ट्री डाटा रिसेट कर दें। यदि डिसप्ले आॅन नहीं होता है तो हार्डबूट करें। इसके लिए आपको फोन को रिकवरी मोड में डालना होगा। फोन को आॅफ कर पावर और वॉल्यूम अप बटन को एक साथ प्रेस करें। कुछ सेकेंट प्रेस रखने के दौरान ही फोन निर्माता का लोगो आएगा और फिर यह रिकवरी मोड में चला जाएगा। अब आप वॉल्यूम अप और डाउन बटन का उपयोग कर इसे रिबूट कर दें। समस्या का समाधान हो जाएगा।