
पिछले कुछ दिनों में बैटल रोयाल गेम Sigma Battle Royale तेजी के खूब पॉपुलर हुआ है। यह गेम लो-एंड डिवाइस यूजर्स के बीच में काफी हिट रहा। इसके साथ ही यह गेम Garena Free Fire और Free Fire MAX से मिलते जुलते फीचर्स के चलते भी खूब चर्चा में आया था। हालांकि इसका हर्जाना गेम को चुकाना भी पड़ा है। गूगल ने डेवलपर्स पॉलिसी (कंटेंट कॉपी करने) के चलते इस गेम को गूगल प्ले स्टोर से दो दिन के अंदर ही रिमूव कर दिया था। इस गेम की Apk फाइल कई थर्ड पार्टी ऐप स्टोर वेबसाइट पर मौजूद था लेकिन अब फिलहाल गेम का सर्वर बंद हो गया है।
Sigma Free Fire
Sigma Battle Royale गेम को कुछ हफ्ते पहले ही रिलीज किया गया था। यह गेम इतना लोकप्रिय हुआ कि महज दो दिन में गूगल प्ले स्टोर पर 5 लाख डाउनलोड हो चुका था। लेकिन गूगल ने अपनी पॉलिसी के चलते इसे प्ले स्टोर से हटा दिया। यह गेम जिन यूजर्स के फोन में इंस्टॉल था अब तक इसे इंजॉय कर पा रहे थे लेकिन अब गेम का सर्वर डाउन है। जानें सर्वर की लेटेस्ट स्थिति क्या है।
Sigma Battle Royale सर्वर स्टेटस
सिग्मा फ़्री फ़ायर के डेवलपर्स को गेम का सर्वर बंद करना पड़ा है। गेम ओपन करने पर एक पॉप-अप मैसेज आता है, जिसमें लिखा गया है कि सर्वर मेनटिनेंस और टेस्टिंग में हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद किया कहा गया है। इसके साथ ही इस मैसेज में भविष्य में फिर से मिलने को कहा गया है। इस मैसेज के पॉप अप आने के बाद रूमर्स है कि यह गेम बंद किया जा चुका है। हालाँकि कई सारे फ़ैन्स को उम्मीद है कि गेम जल्द वापसी करेगा।
Free Fire Lite रिलीज
सिग्मा बैटल रोयाल की बढ़ती लोकप्रियता के बाद फ़्री फ़ायर यूज़र्स गेम के लाइट वर्जन की माँग कर रहे हैं। कई सारे यूज़र्स को लग रहा था कि सिग्मा फ़्री फ़ायर का लाइट वर्जन है। Free Fire Lite वर्जन के रिलीज को लेकर फिलहाल जानकारी उपलब्ध नहीं है। भारत में फ़्री फ़ायर बैन है। हालाँकि फ़्री फ़ायर मैक्स भारत में उपलब्ध है।









