जानें आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और नया नंबर कैसे करें अपडेट

इस आर्टिकल में हम आपको Aadhaar card से लिंक मोबाइल नंबर कैसे पता करेें और नया मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं

Join Us icon
Highlights

  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर कैसे पता करें।
  • आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर लिंक कैसे होगा।
  • पुराना मोबाइल नंबर बंद है तो आधार कार्ड से नया नंबर कैसे लिंक होगा।

आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए एक ज़रूरी डॉक्यूमेंट है। नागरिकों को सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए आधार कार्ड होना ज़रूरी है। इसके साथ ही नया सिम कार्ड ख़रीदना हो या फिर घर, इसके साथ ही बैंक में अकाउंट खोलना हो या स्कूल में एडमिशन करवाना हो Aadhaar Card के बिना लगभग असंभव है। आज आधार कार्ड से जुड़ी अधिकतर सेवाओं का लाभ ऑनलाइन लिया जा सकता है। इसके लिए आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना बहुत ज़रूरी है। अगर आप अपने आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर भूल गए हैं या फिर नया मोबाइल नंबर आधार से लिंक करना चाहते हैं तो हम हम आपको यहाँ पूरी जानकारी देंगे।

आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर कैसे पता करें

Aadhaar Card से लिंक मोबाइल नंबर ऑनलाइन घर बैठे पता किया जा सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट ओपन कर लेनी है।

स्टेप 1 – UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर My Aadhaar पर लॉगइन कर लें।
स्टेप 2 – यहां आपको ‘वेरिफाई आधार’ पर क्लिक करना है।
स्टेप 3 – आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड भरने के बाद सब्मिट पर क्लिक करें।
स्टेप 4 – अगले पेज पर आपको आधार कार्ड के बारे जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर के आख़िरी चार अंक भी देखने को मिलेंगे। इससे आप आधार कार्ड पर रजिस्टर मोबाइल नंबर जान सकते हैं।

आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर कैसे लिंक करें

आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर लिंक करना बहुत आसान है। आप घर बैठे यह आसानी से अपने लैपटॉप या कंप्यूटर से कर सकते हैं।

स्टेप 1 – सबसे पहले अपने डिवाइस में UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट https://uidai.gov.in/ ओपन करें और My Aadhaar में लॉगइन करें। अब आपको “Aadhaar Services” पर क्लिक करना है।

स्टेप 2 – अब आपको “Update your Mobile Number” लिंक देखने को मिल रहा होगा।

स्टेप 3 – ओपन हुए नए पेज पर आपको अपना 12-अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड भर कर “Send OTP” बटन पर क्लिक करना है। अब आपको रजिस्टर्स मोबाइल नंबर में OTP मिलेगा उसे भरे और “Submit” बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4 – OTP सब्मिट करने के बाद आपको नया मोबाइल नंबर पूछा जाएगा भरें और “Submit” पर क्लिक करें।

अब आपसे मोबाइल नंबर वेरिफाई करने के लिए कहा जाएगा। आपके नए मोबाइल नंबर पर UIDAI की ओर से ओटीपी के ज़रिए वेरिफाई करें और आपका नया मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।

पुराना नंबर हो गया बंद तो ऐसे होगा आधार से नया मोबाइल नंबर लिंक

अगर आपको आधार कार्ड से लिंक पुराना मोबाइल नंबर बंद या फिर गुम हो गया है तो आपको आधार कार्ड में नया नंबर लिंक करने के लिए नज़दीक के आधार सेंटर जाना होगा। आधार सेंटर में आपको अपना ऑरिजनल आधार कार्ड और एक पहचान पत्र (पैन कार्ड, वोटर आईडी या फिर पासपोर्ट) लेकर जाना होगा। आधार कार्ड अपडेशन या करेक्शन फ़ॉर्म भरकर आप अपने आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर रजिस्टर करवा सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here