सस्ता गेमिंग फोन ला रही है Lava, इसी महीने इंडिया में लॉन्च होगा Play Max 5G

इंडियन मोबाइल कंपनी लावा ने पिछले महीने नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Lava Agni 4 लॉन्च किया है जिसकी कीमत 22,999 रुपये है। वहीं अब कंपनी एक और मोबाइल मार्केट में उतारने जा रहा है। यह अफोर्डेबल गेमिंग फोन होगा जो Lava Play Max 5G नाम के साथ लॉन्च होगा। कंपनी ने इसे #GamingBeast हैशटैग के साथ टीज़ करना शुरू कर दिया है जो इसी महीने दिसंबर में इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा।
Lava Play Max 5G इंडिया लॉन्च डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है। लेकिन कंपनी ने सार्वजनिक घोषणा कर दी है कि लावा प्ले मैक्स दिसंबर में भारत में पेश होगा। यह मोबाइल कम कीमत में बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस देने के लिए लाया जाएगा। लावा प्ले मैक्स 15 हजार से कम का 5जी फोन बन सकता है जिसकी स्पेसिफिकेशन्स भी इंटरनेट पर लीक हो गई है।
Power up your gameplay.#PlayMax #ComingSoon #LavaMobiles #GamingBeast pic.twitter.com/VrBaYm4rKh
— Lava Mobiles (@LavaMobile) November 28, 2025
लीक की मानें तो लावा प्ले मैक्स 5जी फोन मीडियाटेक के Dimensity 7300 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि अगस्त महीने में लॉन्च हुआ ब्रांड का Lava Play Ultra 5G फोन भी इसी प्रोसेसर पर आया था जिसे 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
Lava Play Max 5G फोन के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में डेडिकेटेड वैपर कूलिंग चैंबर दिया जाएगा जो मोबाइल गेमिंग के दौरान डिवाइस को हीट होने से रोकेगा और फोन को ठंडा रखेगा। वहीं मल्टीटास्किंग के लिए इस फोन में 6GB और 8GB RAM दी जा सकती है जिसके साथ 128GB UFS 3.1 storage तकनीक दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।
लीक के मुताबिक लावा प्ले मैक्स 5जी फोन को 6.72-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस लावा फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और सेकेंडरी एआई लेंस शामिल हो सकता है। लीक की मानें तो फोन का कैमरा EIS (इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) सपोर्ट करेगा।
Lava Play Max 5G फोन की बैटरी कैपेसिटी फिलहाल सामने नहीं आई है। लेकिन मौजूदा बड़ी बैटरी वाली ट्रेंड को देखने हुए उम्मीद की जा सकती है कि यह लावा का फोन कम से कम 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। Lava Play Ultra में 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh बैटरी दी गई थी। ऐसे में यूजर्स को आशा रहेगी कि प्ले मैक्स गेमिंग फोन में कंपनी कुछ बड़ी बैटरी लगाएगी।
जैसा कि हमने पहले ही बताया लावा प्ले अल्ट्रा 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था जिसमें 6GB RAM + 128GB storage दी गई थी। वहीं इस मोबाइल के 8GB RAM का प्राइस 16,499 रुपये है। लीक की मानें तो अपकमिंग लावा प्ले मैक्स ब्रांड के प्ले अल्ट्रा से सस्ता होगा। Lava Play Max 5G फोन का रेट 12 हजार रुपये के करीब रखा जा सकता है। बहरहाल अभी लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।
मार्केट में आते ही Lava Play Max फोन की सीधी टक्कर realme C85 5G फोन से होगी। यह मोबाइल पिछले सप्ताह 7000mAh बैटरी, IP69 Pro रेटिंग और 144Hz डिस्प्ले के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ है। इसके अलावा दिसंबर के पहले हफ्ते में realme P4x और Redmi 15C 5G फोन भी भारतीय बाजार में कदम रखने वाले हैं जो अपकमिंग लावा मोबाइल को चुनौती देंगे।