Ai+ Nova 2 Power 5G की हो सकती है एंट्री, Dimensity 7100 के साथ Geekbench पर हुआ लिस्ट

Ai+ भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपने Nova 2 लाइनअप का विस्तार कर सकता है। क्योंकि कंपनी का नया Ai+ Nova 2 Power 5G स्मार्टफोन IMEI डेटाबेस पर नजर आया है। फोन का मॉडल नंबर APM501 बताया गया है। यही नहीं PassionateGeekz ने यही मॉडल Geekbench पर भी देखा है। जहां इसके प्रोसेसर, ऑपरेटिंग सिस्टम और मेमोरी से जुड़ी जानकारी सामने आई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Ai+ Nova 2 Power 5G IMEI लिस्टिंग
आगामी Ai+ स्मार्टफोन को मॉडल नंबर APM501 के साथ IMEI डेटाबेस पर देखा गया है। डेटाबेस लिस्टिंग में इसका मार्केट नेम Ai+ Nova 2 Power 5G बताया गया है। IMEI पर सामने आने से लगता है कि कंपनी इस डिवाइस पर काम कर रही है और इसकी टेस्टिंग की जा रही है। फोन के नाम में उपयोग किया गया “Power” ब्रांडिंग इसकी बड़ी खासियत बन सकता है। इससे लगता है कि कंपनी इस मॉडल में लंबी बैटरी लाइफ पर फोकस कर सकती है। हालांकि, अभी इसकी बैटरी साइज की जानकारी सामने नहीं आई है।
Ai+ Nova 2 Power 5G Geekbench लिस्टिंग
Ai+ ब्रांड के APM501 मॉडल को Geekbench 6.7.1 फॉर Android पर भी देखा गया है। बेंचमार्क टेस्ट में फोन ने सिंगल-कोर में 949 अंक और मल्टी-कोर में 2,620 अंक हासिल किए हैं।
Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, Ai+ Nova 2 Power 5G स्मार्टफोन में MediaTek MT6858 चिपसेट दिया गया है। इसमें ऑक्टा-कोर CPU देखने को मिलता है, जिसमें चार कोर 2.00GHz और चार कोर 2.40GHz की अधिकतम क्लॉक स्पीड पर रन करते हैं। यह चिपसेट MediaTek Dimensity 7100 हो सकता है।
बेंचमार्क लिस्टिंग में Ai+ Nova 2 Power 5G को Android 16 के साथ देखा गया है। इसमें 5.41GB मेमोरी लिस्टेड है, जिससे लगता है कि फोन में करीब 6GB RAM दी जा सकती है। हालांकि, लॉन्च के वक्त और भी स्टोरेज आ सकते हैं।
बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है Ai+ Nova 2 Power 5G
“Power” ब्रांडिंग को देखते हुए माना जा रहा है कि कंपनी Ai+ Nova 2 Power 5G फोन में बड़ी बैटरी दे सकती है। फोन की बैटरी क्षमता फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन संभावना है कि इसमें 6,000mAh से ज़्यादा बैटरी मिल सकती है।
बता दें कि ब्रांड ने पहले ही Nova 2 सीरीज में Nova 2 Neo, Nova 2 Pro और Nova 2 Ultra पेश किए हैं। वहीं, अब Nova 2 Power 5G इस लाइनअप में अलग ऑप्शन बन सकता है। आगामी फोन में Nova 2 सीरीज से मिलता-जुलता डिजाइन भी देखने को मिल सकता है।
Ai+ ने फिलहाल Nova 2 Power 5G के लॉन्च का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, अगर ब्रांड Dimensity 7100 चिपसेट, Android 16 और बड़ी बैटरी के साथ कम कीमत में डिवाइस लाता है तो यह बजट और मिड-रेंज 5G सेगमेंट में अच्छा विकल्प बन सकता है। इसके आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।