अरे वाह! अब फ्लाइट में भी कर सकेंगे कॉलिंग और चला सकेंगे इंटरनेट, इस एयरलाइन ने शुरू की सर्विस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/Airindia-Wifi-1.jpg

हवाई यात्रा करने के वालों को यह जानकर खुशी होगी कि इन-फ्लाइट कॉलिंग और इंटरनेट सर्विस का उपयोग किया जा सकेगा। जी हां, अब आप हवाई जहाज में यात्रा के दौरान ही फोन कॉल करना, मैसेज भेजना, इंटरनेट सर्फिंग करना या सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करने जैसे सभी काम कर सकेंगे। लेकिन, यह सारे काम एयर इंडिया की फ्लाइट्स में किए जा सकेंगे। बुधवार को, टाटा ग्रुप की एयरलाइन डोमेस्टिक फ्लाइट्स में वाईफाई कनेक्टिविटी प्रदान करने वाली पहली एयरलाइन बन गई। आइए आगे आपको इस बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

इन फ्लाइट वाई-फाई इंटरनेट मिलेगा फ्री

एयर इंडिया ने घोषणा की, “1 जनवरी 2025 से, यात्री एयर इंडिया के A350, B787-9 और चयनित A321 नियो विमानों में वाई-फाई सेवा का उपयोग कर सकेंगे, और शुरुआती स्टेप में यह सर्विस फ्री होगी।” एयरलाइन ने बताया कि उसने अपनी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर इन विमानों में वाई-फाई इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध करा दी है।

कंपनी ने कही ये बड़ी बात

एयर इंडिया के चीफ कस्टमर एक्सपीरियंस ऑफिसर, राजेश डोगरा ने कहा, “कनेक्टिविटी अब आधुनिक यात्रा का एक जरूरी हिस्सा बन गई है। कुछ यात्रियों के लिए यह सर्विस और आराम का विषय है, जबकि अन्य के लिए यह प्रोडक्टिविटी और कार्यक्षमता बढ़ाने का एक साधन है। चाहे किसी का उद्देश्य जो भी हो, हमें पूरा विश्वास है कि हमारे यात्री वेब से जुड़ने के इस ऑप्शन का स्वागत करेंगे और इन विमानों पर एयर इंडिया के नए अनुभव का पूरा लुत्फ उठाएंगे।”

इन डिवाइस पर चला सकेंगे इंटरनेट

यह सर्विस 10,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर उड़ान भरते समय एक साथ कई वाई-फाई इनेबल डिवाइसेस को सपोर्ट करती है, जिनमें लैपटॉप, टैबलेट और आईओएस या एंड्रॉइड सिस्टम वाले स्मार्टफोन शामिल हैं।

एयर इंडिया फ्लाइट्स पर वाई-फाई कैसे करें एक्टिवेट

  1. सबसे पहले आपने डिवाइस पर वाई-फाई एक्टिवेट करें।
  2. इसके बाद वाई-फाई सेटिंग्स पर जाएं और ‘एयर इंडिया वाई-फाई’ नेटवर्क को सिलेक्ट करें।
  3. एयर इंडिया पोर्टल पर रीडायरेक्ट होने के बाद, अपना पीएनआर और अंतिम नाम दर्ज करें।
  4. इसके बाद यात्री नि:शुल्क इंटरनेट सेवा का उपयोग कर सकेंगे।

एयर इंडिया ने यह बात कही है कि वाई-फाई कनेक्शन उपग्रह कनेक्टिविटी, बैंडविड्थ उपयोग, मार्गों और सरकारी प्रतिबंधों पर निर्भर करते हैं। एयर इंडिया समय के साथ अपनी अन्य विमानों में यह सेवा लागू करने की योजना बना रहा है।