जियो के बाद एयरटेल ने भी बढ़ाया टैरिफ प्लान, 448 रुपये में 84जीबी की जगह मिलेगा 70जीबी डाटा

Join Us icon

हाल में रिलायंस जियो ने अपने टैरिफ शुल्क में बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही दूसरे आॅपरेटर्स ने भी शुल्क को बढ़ाना शुरू कर दिया है। एयरटेल ने अपना नया प्लान लॉन्च किया है जिसके तहत कपंनी 448 रुपये में 70जीबी डाटा दे रही है। हालांकि हमें इस प्लान की जानकारी महाराष्ट्र से मिली है लेकिन आशा है कि जल्द ही दूसरे सर्किल में भी इस प्लान को लॉन्च कर दिया जाएगा।

व्हाट्सऐप सर्वर हुआ डाउन, चैटिंग पर लगा ब्रेक

पिछले महीने तक एयरटेल द्वारा 449 रुपये में 84जीबी डाटा दिया जा रहा था जबकि नए प्लान में कंपनी 70 जीबी डाटा दे रही है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि पहले जहां प्लान सिर्फ 4जी यूजर के लिए ही था। वहीं इस बार कंपनी का नया आॅफर 2जी, 3जी और 4जी सहित सभी यूजर के लिए समान है। इस प्लान के तहत यूजर को हर रोज 1जीबी डाटा मिलेग और यह 70 दिनों के लिए वैध है।

airtel

इस प्लान के दूसरे लाभ की बात करें तो आपको सभी तरह के लोकल और एसटीडी कॉल फ्री मिलेंगे। इसके साथ ही 100 एसएमएस फ्री हैं और आप रोमिंग में भी मुफ्त इनकमिंग और आउटगो​इंग का लाभ ले सकते हैं।

व्हाट्सऐप को टक्कर देने पेटीएम लाया नया फीचर, पैसे ट्रांसफर के साथ अब चैटिंग भी होगी