
पूरे देश के साथ ही भारत में भी मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप का यूज़ सबसे ज्यादा किया जाता है। सिर्फ पर्सनल मौज मस्ती की चैटिंग हो या कोई भी जरूरी मैसेज, आजकल व्हाट्सऐप के माध्यम से ही भेजे जाते है लेकिन आज इस फेमस ऐप्लीकेशन में ऐसी खामी आ गई है कि देश के कई हिस्सों में इसने काम करना बंद कर दिया है। शुरुआत में जब ऐप बंद हुई तो हमने अपने डाटा नेटवर्क में खामी समझकर इसे नजरअंदाज किया लेकिन कुछ ही देर में पता चल गया कि वेब और ऐप दोनों काम नहीं कर रहे हैं।
व्हाट्सऐप उपयोग के दौरान हमने ऐप और वेब दोनों सस्करण चेक किए और दोनों में से कोई भी काम नहीं कर रहा है। इस दौरान हमने लगभग दस फोन में कोशिश की और सब पर यही हाल था। खबर लिखे जानें तक सर्वर डाउन ही था। जैसे ही नई जानकारी आएगी आपको अवगत करेंगे।
व्हाट्सऐप को टक्कर देने पेटीएम लाया नया फीचर, पैसे ट्रांसफर के साथ अब चैटिंग भी होगी
आज सुबह ही खबर आई थी कि व्हाट्सऐप द्वारा हाल में लॉन्च किए गए डिलीट टू आॅल फीचर में बग आया है और दोपहर तक सर्वर डाउन की खबर आना व्हाटसऐप के लिए तगड़ा झटका कहा जा सकता है। हालांकि इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी गूगल और फेसबुक के सर्वर डाउन हो चुके हैं लेकिन व्हाट्सऐप सर्वर डाउन होने की घटना जल्दी सुनने को नहीं मिलती।
खबर पब्लिश किए जाने तक जहां व्हाट्सऐप की सभी सेवाएं बंद रही वहीं तकरीबन आधा घंटा बंद रहने के बाद अब व्हाट्सऐप सुचारू रूप से काम कर रहा है। भारत, इंडोनेशिया, रूस और मध्य एशिया समेत दुनिया भर के कई हिस्सों के यूज़र ने व्हाट्सऐप डाउन होने की शिकायत की है।





















