जियो को टक्कर देने एयरटेल लाया 248 रुपए वाला प्रीपेड प्लान, 1.4जीबी डाटा के साथ मिलेंगे ये फायदे

टेलीकॉम सेक्टर में चल रही डाटा की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इसी के चलते टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने 248 रुपए का एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान की सीधे तौर पर टक्कर रिलायंस जियो के 299 रुपए वाले प्लान से मिलेगी।
यह एफआरसी प्लान है, जिसकी मतलब है कि आप इस प्लान को पहले रिचार्ज के तौर पर ही इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पहले कंपनी के 229 रुपए का प्लान मार्केट में मौजूद था जो अब बंद कर दिया गया है। इसी के साथ कंपनी ने 345 रुपये और 559 रुपये के एफआरसी प्लान को भी रीमूव कर दिया गया है। इसे भी देखें: एयरटेल लाया धमाकेदार ऑफर, यूजर्स को फ्री मिलेगा 4G डिवाइस
अगर बात करें इस प्लान में मिलने वाले ऑफर्स की तो यूजर्स को 1.4जीबी डाटा प्रतिदिन मिलेगा। वहीं, इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। डाटा लाभ के अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल/एसटीडी और नेशनल रोमिंग वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। इतना ही नहीं यूजर्स को इस प्लान में 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलेंगे। इसे भी देखें: एयरटेल के अपडेट किया 169 रुपये वाला प्लान, मिलेगा 28जीबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल
इस प्लान को सिर्फ माए एयरटेल ऐप या वेबसाइट के जरिए ही रिचार्ज कराया जा सकता है। इसके अलावा सिम कार्ड लेते समय भी इसे रिचार्ज कराया जा सकता है। एक बार फिर बता दें कि यह प्लान सिर्फ पहले रिचार्ज कराने पर मिलेगा।
इससे पहले कंपनी ने 249 रुपए वाले प्लान को पेश किया था जो कि 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में तहत कंपनी की ओर से कुछ 56जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दिया जाका है जो हर दिन 2जीबी के हिसाब से यूजर्स के नंबर पर क्रेडिट होगा। इस में 2जीबी प्रतिदिन डाटा के साथ ही लोकल, नेशनल व रोमिंग कॉल अनलिमिटेड मुफ्त मिलती है। इसके साथ ही दिन ग्राहकों को 100एसएमएस प्राप्त होंगे।