
एयरटेल लगातार रिलंयास जियो को टक्कर देने की कोशिश में लगा हुआ है। वहीं, अब टेलीकॉम ऑपरेटर मोबाइल यूजर्स के साथ ही 4जी हॉटस्पॉट डिवाइस की हार्डवेयर मार्केट में अपने कदम को जामाने की कोशिश में लगा है। फिलहाल मार्केट में जियोफाई 4जी पॉकेट राउटर का बोल-बाला है। वहीं, एयरटेल ने इसे टक्कर देने के लिए अपने 4जी हॉटस्पॉट को फ्री में देने का ऐलान किया है।
हालांकि, 4जी हॉटस्पॉट डिवाइस को फ्री में हासिल करने के लिए आपको 6 महीने का रेंटल प्लान लेना होगा, जिनकी कीमत क्रमश: 2,400 रुपए व 3,600 रुपए है। इन दोनों ही प्लान में अलग अलग लाभ मिलेगा। बता दें कि इस डिवाइस की कीमत 999 रुपए है। इसे भी पढ़ें: एयरटेल के अपडेट किया 169 रुपये वाला प्लान, मिलेगा 28जीबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल
एयरटेल इस प्लान से रिलायंस जियो को टक्कर देना चाहती है। एयरटेल के इस प्लान की खास बात है कि यूजर को सिर्फ डाटा के लिए पेमेंट करना होगा। ग्राहक को 6 महीने वाला प्लान लेना अनिवार्य है। अगर बात करें 2,400 रुपए वाले प्लान की तो इसमें यूजर्स को हर महीने 50जीबी 4जी डाटा मिलेगा। वहीं, डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 80केबीपीएस हो जाएगी। यानी इंटरनेट अनलिमिटेड मिलेगा।
इसके अलावा अगर बात करें 3,600 रुपए वाले प्लान की तो इस प्लान में ग्राहक को 100जीबी 4जी डाटा हर महीने मिलेगा। डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 80केबीपीएस हो जाएगी। यानी इस प्लान में भी ग्राहकों को इंटरनेट अनलिमिटेड मिलेगा। इसे भी पढ़ें: जियो गीगाफाइबर पर मिलेगा हर महीने 100जीबी सुपर फास्ट इंटरनेट, जियो होम टीवी भी जल्द होगा लॉन्च
बता दें कि हाल ही में एयरटेल ने 169 वाले प्लान में कुछ बदलाव किए थे। इस प्लान में बदलाव के बाद वेलिडिटी अभी भी 28 दिन की ही रखी गई थी। कंपनी ने इस प्लान में बड़ा बदलाव इंटरनेट डाटा के रूप में कियााथी। पहले जहां 28 दिनों के लिए 1जीबी डाटा दिया जाता था, वहीं अब ग्राहकों को हर दिन 1जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा। इस तरह से पूरी वेलिडिटी में यूजर्स को अब कुल 28जीबी डाटा मिला करेगा। यानि सीधे 27जीबी डाटा का फायदा। एयरटेल यूजर्स को हर दिन 1जीबी डाटा 1 दिन की वेलिडिटी के लिहाज से प्राप्त होगा।
एयरटेल के 169 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अब 28 दिनों तक हर दिन 1जीबी इंटरनेट डाटा मिलेगा। इस डाटा बेनिफिट के साथ ही एयरटेल यूजर्स पूरे महीने अनलिमिटेड वॉयस कॉल भी कर पाएंगे। ये वॉयस कॉल लोकल व एसटीडी नंबरोें के साथ ही रोमिंग के दौरान भी फ्री रहेगी। वहीं दूसरी ओर 28 दिनों तक एयरटेल ग्राहकों को इस प्लान में हर दिन 100एसएमएस भी प्राप्त होंगे। एयरटेल के 169 रुपये प्लान में हुए इस बदलाव की जानकारी टेलीकॉम टॉक के माध्यम से मिली है।





















