
देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए एक और नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है। यह प्लान ग्राहकों की जरूरतों और उनकी डिजिटल आदतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। हालांकि, ₹451 का एक यह नया डाटा वाउचर प्लान, खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो इंटरनेट का अधिक इस्तेमाल करते हैं और OTT कंटेंट का लुत्फ उठाना चाहते हैं।
₹451 वाला प्लान: इंटरनेट और मनोरंजन दोनों का फुल डोज
Airtel का नया ₹451 प्रीपेड प्लान एक डाटा वाउचर प्लान है, जिसका मतलब है कि इसे एक्टिवेट करने के लिए आपके नंबर पर पहले से कोई एक्टिव प्राइमरी प्लान होना चाहिए। इस प्लान में ग्राहकों को पूरे 30 दिनों की वैधता के साथ 50GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है, जो ओवरऑल यूसेज के लिए काफी अच्छा है।

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको JioHotstar Mobile का 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। यानी कि तीन महीने तक आप अपने पसंदीदा टीवी शोज, फिल्में और लाइव स्पोर्ट्स भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के देख पाएंगे।
किन यूजर्स के लिए है यह प्लान फायदेमंद?
अगर आप Airtel के ग्राहक हैं और आपको नियमित डाटा की जरूरत पड़ती है, खासकर जब आप ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का जमकर इस्तेमाल करते हैं, तो यह प्लान आपके लिए परफेक्ट है। यह उन लोगों के लिए भी अच्छा ऑप्शन है जिन्हें कभी-कभार अतिरिक्त डाटा की जरूरत होती है, लेकिन वे हर बार महंगे प्लान पर अपग्रेड नहीं करना चाहते।
Airtel के पोर्टफोलियो में ₹500 से कम कीमत वाले कई बेहतरीन प्लान्स शामिल हैं, जो अलग-अलग जरूरतों के मुताबिक बनाए गए हैं। नीचे हम आपको Airtel के 500 रुपये से कम कीमत वाले दो पॉप्यूलर प्लान के बारे में भी जानकारी दी है।
361 रुपये वाला प्लान
- 50GB डाटा
- 30 दिन की वैधता
- कोई अतिरिक्त बेनिफिट नहीं, यानी न कॉलिंग और न ही OTT
195 रुपये वाला प्लान
- 15GB डाटा
- 90 दिनों की वैधता
- Disney+ Hotstar Mobile का 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन
₹195 वाला प्लान उन यूजर्स के लिए उपयुक्त है जिन्हें कम डाटा की जरूरत होती है लेकिन वे OTT सब्सक्रिप्शन का लाभ लेना चाहते हैं। वहीं ₹361 प्लान सिर्फ डाटा के लिए उपयुक्त है और इसमें कोई एंटरटेनमेंट बेनिफिट नहीं है।
साथ ही आपको बता दें कि Airtel लगातार अपने प्लान्स को अपग्रेड और कस्टमाइज कर रही है ताकि हर तरह के यूजर को सही वैल्यू मिल सके। अगर आप हेवी इंटरनेट यूजर हैं और OTT कंटेंट के शौकीन हैं, तो ₹451 वाला नया प्लान आपके लिए एक शानदार डील साबित हो सकता है।












