एयरटेल के इन यूजर्स को मिल रहा 1000जीबी एडिशनल डाटा, ऐसे उठाएं फायदा

टेलिकॉम ऑपरेटर Airtel अपने यूजर्स को लुभाने का एक मौका नहीं छोड़ना चाहती। मोबाइल सब्सक्राइबर्स के साथ ही कंपनी काफी समय से ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स के लिए भी नए-नए प्लान पेश कर उनके दिलों में अपनी जगह मजबूत करने में लगी है। इस कड़ी में कंपनी ने एक बार फिर अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए एक खास ऑफर की पेशकश की है।
इस ऑफर के तहत एयरटेल अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स को 1000GB यानी लगभग 1TB बोनस डाटा ऑफर कर रही है। मिलने वाले इस डाटा की वैधता 6 महीने की होगी। इतना ही नहीं एयरटेल अपने प्लान्स में ब्रॉडबैंड यूजर्स को अतिरिक्त डाटा ऑफर के साथ फ्री नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन भी उपलब्ध करा रही है। इसे भी पढ़ें:
माना जा रही है कि जियोगीगफाइबर के कमर्शियली लॉन्च होने के बाद एयरटेल को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। इसलिए एयरटेल पहले से तैयारी करते हुए अपने ग्राहकों को खुश करने की कोशिश में लगा हुआ है। वहीं, कुछ समय पहले हुए टेस्ट्स में यह सामने आया है कि जियो की डाउनलोडिंग स्पीड देश में सबसे बेहतर होगी। इसे भी पढ़ें: जियो को टक्कर देने आए एयरटेल के बेस्ट सेलिंग अनलिमिटेड पैक्स, ज्यादा डाटा के साथ मिलेंगे कई फायदे
इससे पहले यह ऑफर 31 मार्च 2019 तक के लिए वैध था। लेकिन, कंपनी ने इसकी वैधता बिना किसी एक्सपायरी डेट के बढ़ा दी है। अगर आप एयरटेल वी-फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान लेते हैं तो आपको इस एडिशनल डाटा ऑफर का मिलेगा। एयरटेल वी-फाइबर प्लान की शुरुआत 399 रुपए से होती है जो कि 2,199 रुपए तक जाती है। इन प्लान्स में यूजर्स को 300Mbps की डाटा स्पीड मिलती है। इसे भी पढ़ें: एयरटेल लाया धमाकेदार ऑफर, यूजर्स को फ्री मिलेगा 4G डिवाइस
अगर बात करें एयरटेल ब्रॉडबैंड वी-फाइबर प्लान की तो नई दिल्ली में एयरटेल के प्लान्स की शुरुआत कीमत 499 रुपये है। वहीं, मुंबई में इन प्लान की कीमत 699 रुपये है। लेकिन, शुरुआती इन दोनों ही प्लान्स में यूजर्स को 1000GB बोनस डाटा नहीं मिलेगा।
आपको बता दें कि मुंबई में 849 रुपये के प्लान के साथ 95GB डाटा और 1000GB एडिशनल डाटा 6 महीने के लिए मिलेगा। वहीं, यूजर्स को 1,099 रुपये , 1,999 रुपये और 2,199 रुपये के प्लान्स में भी 1000 GB बोनस डाटा मिलता रहेगा। इसके अलावा ग्राहकों को फ्री नेटफ्लिक्स और अमेजन सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेंगे।