
इंडियन टेलिकॉम मार्केट में बढ़ते कॉम्पिटीशन को देखते हुए सभी कंपनियां अपने नए प्लान्स के दम पर ग्राहकों को लुभाने की कोशिश में लगी हैं। नए प्लान्स के अलावा समय-समय पर कंपनियां कुछ खास ऑफर्स के माध्यम से भी सब्सक्राइबर्स को कई फायदे उपलब्ध कराती हैं। इसी कड़ी में अब भारती एयरटेल की ओर से यूजर्स को प्रीपेड रिचार्ज करने पर कैशबैक ऑफर की पेशकश की गई है। इससे पहले कंपनी की ओर से कई हाई-स्पीड डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाले प्लान पेश किए जा चुके हैं। वहीं, आगे आपको कंपनी के कैशकैबक ऑफर की पूरी जानकारी देते हैं।
यहां करना होगा रिचार्च
कैशबैक ऑफर का फायदा पाने के लिए अमेजन-पे की मदद से रिचार्ज करना होगा और यह ऑफर सिर्फ अमेजन-प्राइम मेंबर्स के लिए है। अमेजन के माध्यम से यूजर्स कराकर प्रीपेड ग्राहकक 50 प्रतिशत या फिर 40 रुपए तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Jio और Airtel यूजर्स इन रिचार्ज पर घर बैठे फ्री में देखें IPL 2020, 401 रुपए से शुरू है प्लान

30 अक्टूबर तक वैध
यह एक लिमिटेड टाइम ऑफर है और केवल 30 अक्टूबर तक ही वैध रहेगा। इस ऑफर का फायदा लेने के लिए यूजर्स को अपने अमेजन प्राइम अकाउंट से लॉग-इन करना होगा और कैशबैक रिवॉर्ड कलेक्ट करना होगा।
3 दिन बाद मिलेगा कैशबैक
कैशैबक के रूप में मिलने वाले रिवॉर्ड की मदद लेकर यूजर्स अपने अमेजन-पे बैलेंस से प्रीपेड नंबर पर रिचार्ज कर सकेंगे। यानी कैशबैक रिवॉर्ड भी अमेजन-पे वॉलेट में ही मिलेगा। कैशबैक अमाउंट रिचार्ज करवाने के 3 दिन बाद तक यूजर्स के अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा। इसे भी पढ़ें: Airtel भी जल्द ला सकता है सस्ता 4G स्मार्टफोन, Jio को मिलेगी चुनौती
गौरतलब है कि एयरटेल प्रीपेड यूजर्स इस ऑफर का लाभ लेने के लिए किसी प्राकर के प्रोमो-कोड का जरुरत नहीं होगी। अमेजन वेबसाइट की टर्म्स और कंडीशंस के अनुसार केवल उन्हीं यूजर्स को कैशबैक मिलेगा जो प्राइम मेबंर्स होने के साथ ही अमेनजन-पे की मदद से रिचार्ज करेंगे।























