
यह बात हर कोई जान रहा था कि भारत में रिलायंस जियो जब अपनी 4जी सर्विस शुरू करेगी तो एक बार हलचल जरूर होगा और ऐसा हुआ भी। वेलकम आॅफर के तहत कंपनी ने सभी सेवाएं 31 दिसंबर तक मुफ्त कर दीं और स्टोर पर जियो सिम के लिए लंबी लाइन शुरू हो गई। परंंतु रिलायंस जियो के साथ इस जंग में भारत की नंबर एक सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल जरा भी पीछे नहीं रहना चाहती और कंपनी बराबर की टक्कर दे रही है।
हाल में कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं के लिए एक नए धमाकेदार ऑफर का ऐलान किया है। इस ऑफर में कंपनी यूजर्स को 1जीबी डाटा की कीमत में 15जीबी 4जी डाटा मिलेगा। इसके तहत 259 रुपये की कीमत में अब उपभोक्ता 15जीबी डाटा का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें निर्धारित हैं।
एप्पल आईफोन के साथ रिलायंस जियो की सभी सेवाएं 15 महीने तक मुफ्त
एयरटेल का यह आॅफर सिर्फ सैमसंग गैलेक्सी जे सीरीज के यूजर्स के लिए ही उपलब्ध होगा। हालांकि खास बात यह कही जा सकती है कि यह ऑफर पुराने और नए दोनों तरह के ग्राहकों को मिलेगा।
1,999 रुपये की किस्त पर उपलब्ध हुआ एप्पल आईफोन 7, साथ में 5जीबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड कॉल मुफ्त
एयरटेल के इस आॅफर का लाभ उठाने के लिए गैलेक्सी जे सीरीज के यूजर्स को मोबाइल डाटा का इस्तेमाल करके www.offers.airtel.in पर जाना होगा। यहां आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करनें हैं और इसके साथ इस ऑफर का मजा ले सकते हैं। वहीं इस सुविधा का लाभ आप नजदीकी एयरटेल स्टोर पर जाकर भी ले सकते हैं।
4जी सेवा को लेकर हाल में कंपनी ने कई नए आॅफर की घोषणा की है जिसमें 249 रुपए में 1जीबी के बदले 10जीबी डाटा। एप्पल आईफोन 7 के साथ 120 जीबी मुफ्त डाटा और 1,999 के किस्त पर आईफोन और साथ में 4जी डाटा और कॉल मुफ्त।





















