10 रुपये से भी कम में एयरटेल ने लॉन्च किए 2 नए प्लान, जानें क्या है इनमें खास

Join Us icon

अगस्त 2016 की बात की जाए तो उस वक्त तकरीबन 300 रुपये में 1 या 2 जीबी इंटरनेट डाटा मिलता था। लेकिन जैसे ही​ जियो ने भारतीय बाजार में एंट्री मारी डाटा प्लान से लेकर वॉयस कॉल व रोमिंग समेत सभी टेलीकॉम सर्विस की दरें नीचे आ गिरी।​ जियो के चलते सभी कंपनियों को अपनी सेवाएं सस्ती करनी पड़ी हैं और इसी कड़ी में आज एयरटेल मात्र सवा रुपये (1.25रुपये) में 1जीबी 4जी डाटा दे रही है।

जियो ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, कंपनी की सालगिरह पर अंबानी ने बताया

भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने यूं तो कई प्लान जारी किए हैं लेकिन कंपनी द्वारा दो ऐसे प्लान भी पेश किये गए हैं जो 10 रुपये से कम में उपलब्ध है तथा 4जीबी तक 4जी डाटा देने के साथ ही सस्ती कॉल रेट भी दे रहे हैं।

प्लान 5 रुपये
एयरटेल के इस प्लान में सिर्फ 5 रुपये का रिचार्ज करा कर 4जीबी 3जी/4जी इंटरनेट डाटा का लुफ्त उठाया जा सकता है। यह डाटा 7 दिन की वेलिडिटी के साथ आता है। जो ग्राहक अपने एयरटेल 4जी में अपना नंबर अपग्रेड कराएंगे उन्हें इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

प्लान 8 रुपये
एयरटेल का यह दूसरा प्लान 8 रुपये का है। इस प्लान के अंतर्गत लोकल तथा नेशनल कॉल की दरें 30 पैसा प्रति मिनट होगी। कंपनी की ओर से पेश किए गए इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है।

airtel-plan

airtel-plan-1