Airtel इस सस्ते प्लान में दे रहा ढेर सारा डाटा फ्री, जानें पूरा प्लान

Join Us icon

टेलीकॉम सेग्मेंट में छोटा से छोटा प्लान भी बड़ा अंतर पैदा कर देता है और ऐसे ही एक छोटे प्लान के जरिए Airtel अपने यूजर्स को खास ऑफर दे रहा है। कंपनी अपने 249 रुपये के रिचार्ज प्लान पर यूजर्स को अतिरिक्त 500 MB एडिशनल डाटा रोजाना फ्री दे रही है। Airtel का यह प्लान 28 दिनों तक की वैलिडिटी के साथ आता है और ऐसे में यूजर्स को 14 GB अतिरिक्त डाटा फ्री में मिलेगा जो कि बहुत अच्छी बात कही जा सकती है। हालांकि यहां बताना जरूरी है कि एयरटेल के इस 249 रुपये वाले प्लान के तहत ये डाटा बेनिफिट Airtel Thanks App के माध्यम से ही मिलेगा। हालांकि आपको बता दूं कि यह प्लान नया नहीं है कंपनी ने इसे बहुत पहले ही पेश किया था परंतु इसके साथ मिलने वाला डाटा बेनिफिट नया है।

Airtel 249 रुपये वाले प्लान के बेनिफिट्स

Airtel के 249 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह पैक 28 दिनों की वैलिडिटी साथ आता है। इसमें आपको 1.5 जीबी डाटा हर रोज मिलता है। यानी कि 28 दिनों में आपको कुल 42जीबी मोबाइल डाटा दिया जाता है। वहीं एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से आप डेली 500 एमबी यानी लगभग 14 जीबी डाटा अतिरिक्त दिया जा रहा है और आप कुल 56 जीबी डाटा का लाभ ले सकते हैं। इसे भी पढ़ें: 6 महीने और आगे बढ़ी 5G Trials की डेडलाईन, जनता को मिला Jio, Airtel और Vodafone Idea से तगड़ा झटका!
airtel-offering-500-mb-daily-data-free-on-rs-249-plan

रही बात कॉलिंग और मैसेजिंग की तो अनलिमिटेड कॉल के साथ आपको 100 एसएमएस डेली फ्री मिलता है। इसके अलावा आपको Apollo 24/7 Circle के तहत इंश्योरेंस 3 मंथ नो कॉस्ट ईएमआई पर मुफ्त मिलता है। इतना ही नहीं कंपनी Upskill with Shaw Academy के तहत एस साल का आॅनलाइन कोर्स भी मुफ्त में दे रही है। 249 रुपये वाले इस प्लान में आप फास्टैग के पेमेंट पर 100 रुपये का कैशबैक भी पा सकते हैं। सस्ते पैकेज वाले इस प्लान में कंपनी फ्री हैलो ट्यून सर्विस दे रही है। इसके अलावा एयरटेल विंक म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन भी मु्फ्त में दिया जा रहा है। इतना ही नहीं एमेज़न प्राइम वीडियो का मोबाइल एडिशन सब्सक्रिप्शन 30 दिनों के लिए फ्री दिया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: ये हैं इंडिया में मौजूद 5 सबसे सस्ते Electric Scooter, कीमत सभी की 50,000 रुपये से कम!

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here