जियो के जवाब में एयरटेल ने लॉन्च किया 84जीबी डाटा प्लान

Join Us icon

जियो ने अपने धन धना धन आॅफर के तहत नए प्लान की घोषणा कर दी है। कंपनी ने एक साथ नौ प्लान की जानकारी दी है। ये सभी प्लान आज से शुरू हो गए हैं। हालांकि जियो के इस प्लान में सबसे ज्यादा चर्चा इसके 84जीबी डाटा वाले प्लान की है। जियो ने 399 रुपये का प्लान लॉन्च किया है जिसके त​हत 84 दिनों में आपको 84जीबी 4जी डाटा मिलेगा। इस प्लान में हर रोज आप 1जीबी डाटा का उपयोग कर सकते हैं। जैसा कि मालूम है जियो नेटवर्क पर सभी कॉल फ्री है। जियो के जवाब में एयरटेल ने भी 84जीबी डाटा प्लान लॉन्च किया है।

आप नहीं हैं जियो के प्राइम मेंबर तो नहीं मिलेगा कोई प्लान

एयरटेल ने 449 का प्लान लॉन्च किया है जिसके तहत कंपनी 84जीबी डाटा दे रही है। राजधानी में अंबाजी टेलीकॉम के मालिक सुनिल चावला ने जानकारी दी है कि एयरटेल के इस प्लान में 84जीबी 4जी डाटा मिलेगा। वहीं यह प्लान 84 दिनों के लिए वैध होगा तथा इस दौरान लोकल और नेशनल कॉल सेवा मुफ्त रहेगी।

airtel-1

वहीं इस बारे में मनोज टेलीकॉम से सुनील गोस्वामी ने बताया है​ कि एयरटेल का यह प्लान फिलहाल ​सिर्फ प्रीपेड यूजर के लिए है। वहीं एयरटेल के पुराने प्रीपेड ग्राहकों के लिए यह प्लान 449 रुपये में है जबकि जो लोग नंबर पोर्ट कर प्लान लेते हैं उन्हें 451 रुपये खर्च करने होंगे। जैसा कि मालूम है 1 अप्रैल से एयरटेल नेटवर्क पर रोमिंग पूरी तरह से फ्री है।

व्हाट्सऐप ने जारी किए नए आंकड़े, जिन्हें जानकर आप हो जाएंगे हैरान

इसके अलावा एयरटेल मानसून सरप्राइज आॅफर के तहत 345 रुपये के रिचार्ज पर तीन महीनों तक हर माह 10जीबी अतिरिक्त इंटरनेट डाटा भी दे रही है जो एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहकों को मिलेगा। अगर कंपनी के अन्य प्लान्स की बात करें तो 399 रुपये के रिचार्ज पर जहां 70 दिनों तक हर दिन 1जीबी डाटा कंपनी की ओर से दिया जा रहा है वहीं 549 रुपये के रिचार्ज पर एयरटेल ग्राहकों को हर दिन 2.5जीबी 4जी डाटा प्राप्त हो रहा है।