
मोबाइल इंटरनेट की दुनिया में हलचल मचाने वाली टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio को अब Airtel की ओर से तगड़ी चुनौती मिलने वाली है। दरअसल, Airtel ने Jio से एक कदम आगे बढ़ते हुए ब्रॉडबैंड की दुनिया में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस मुहैया कराने के लिए एक ऊंची छलांग लगाने की पूरी तैयारी कर ली है। भारती एयरटेल ने इंडिया में सैटेलाइट सर्विस शुरू करने के लिए एक बड़ी डील की है, जिससे जियो समेत सभी टेलिकॉम कंपनियों को परेशानी होने वाली है। एयरटेल द्वारा की गई बड़ी डील में एयरटेल ने समर्थित कंपनी वनवेब और सैटेलाइट सर्विस देने वाली ह्यूजेस नेटवर्क सिस्टम्स के बीच एक करार हुआ है। आइए आगे आपको इस डील के बारे में और जानकारी देते हैं।
Airtel OneWeb और Hughes ने की साझेदारी
डील के तहत भारत में Airtel OneWeb और Hughes ने सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस देने के लिए 6 साल का समझौता किया है। Hughes और भारती एयरटेल का ज्वाइंट वेंचर ‘ह्यूजेस कम्युनिकेशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एचसीआईपीएल)’ भारत में अपनी सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस शुरू करेगा। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि यह कब से शुरू होगी। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि साल 2022 के मध्य यानी मई-जून 2022 के बीच भारत में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस की शुरुआत हो सकती है।

इन्हें होगा फायदा
माना जा रहा है कि Airtel की अपकमिंग सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस का फायदा ग्रामीण, दूर-दराज और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों का सबसे ज्यादा मिलेगा। इन जगहों पर आज भी ऑप्टिकल फाइबर और वायरलेस इंटरनेट सर्विस नहीं है। वहीं, कंपनी का मानना है कि इस साझेदारी भारत सरकार की डिजिटल इंडिया मुहिम को भी मदद मिलेगी।
बता दें कि Elon Musk की रॉकेट बनाने वाली कंपनी SpaceX का सैटेलाइट इंटरनेट डिवीजन स्टारलिंक जल्द ही इंडिया में अपनी सर्विस शुरू कर सकता है। दरअसल, स्टारलिंक ने इंडिया में अपनी ब्रॉडबैंड और अन्य सेवाएं देने के लिए कमर्शियल लाइसेंस के लिए अगले साल की शुरुआत में आवेदन करने का विचार किया है। इस बात की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि खुद कंपनी ने दी थी। लेकिन, इस बीच स्टारलिंक की सर्विस कोस्ट का भी खुलासा हुआ है जिसे जानकार आपको हैरानी हो सकती है क्योंकि यह भारत में काफी महंगा होने वाला है। कंपनी के अनुसार स्टारलिंक सर्विस के लिए ग्राहकों को पहले साल करीब 1,58,000 रुपये देने होंगे। इसका मतलब ग्राहकों को Starlink सर्विस के लिए को मोटी रकम चुकानी होगी।





















